पंडरी कपड़ा मार्केट की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी, इधर कचरा कलेक्शन सेंटर में भीषण अग्निकांड, गौशाला इलाके में मचा हड़कंप
A fire broke out in a shop in the Pandri cloth market, causing panic. Meanwhile, a massive fire broke out in a garbage collection centre, causing panic in the Gaushala area.
पंडरी कपड़ा मार्केट की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी
रायपुर : राजधानी रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट के पास स्थित First Cry कपड़ा दुकान में दीपावली की शाम अचानक आग लग गई. आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लेकिन मौके पर मौजूद दुकानदारों और सेल्समैनों ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया. जिससे बड़ा हादसा टल गया.
मिली जानकारी के मुताबिक दीपावली की शाम दुकान में पूजा चल रही थी. इसी दौरान जलता दिया कपड़ों के संपर्क में आ गया और आग तेजी से फैलने लगी. कुछ ही सेकंड में दुकान के भीतर धुआं भर गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत कपड़ों को हटाया और आग बुझाने का प्रयास शुरु किया. फायर ब्रिगेड को खबर दी गई. लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही कर्मचारियों ने खुद ही आग पर काबू पा लिया. इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग पूजा के दौरान लापरवाही से लगी थी. आसपास के दुकानदारों ने राहत की सांस ली कि समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया. वरना पूरा मार्केट प्रभावित हो सकता था.
घटना के बाद पंडरी मार्केट में प्रशासन ने दुकानदारों को सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की हिदायत दी है. पुलिस ने भी आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने की बात कही है. ताकि दीपावली के दौरान इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
कचरा कलेक्शन सेंटर में भीषण अग्निकांड, गौशाला इलाके में मचा हड़कंप
रायगढ़ : शहर के गौशाला इलाके में स्थित नगर निगम के कचरा कलेक्शन सेंटर में आज अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।
Raigarh News: जैसे ही आग लगने की सूचना मिली फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गई है। सेंटर में बड़ी मात्रा में सूखा और ज्वलनशील कचरा मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



