इकलौते बेटे की मौत के सदमे में पति-पत्नी ने की खुदकुशी, इधर एक कॉल के बाद युवती ने किया सुसाइड, हेडफोन ने उलझाई आत्महत्या की गुत्थी

A husband and wife committed suicide after the death of their only son. Meanwhile, a young woman committed suicide after receiving a phone call; headphones complicated the suicide mystery.

इकलौते बेटे की मौत के सदमे में पति-पत्नी ने की खुदकुशी, इधर एक कॉल के बाद युवती ने किया सुसाइड, हेडफोन ने उलझाई आत्महत्या की गुत्थी

इकलौते बेटे की मौत के सदमे में पति-पत्नी ने की खुदकुशी

जांजगीर चांम्पा : जांजगीर चांम्पा जिले के जांजगीर-चांपा के धरदेई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक पति-पत्नी ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है. यह मामला शिवरीनारायण थाना के धरदेई गांव का है.
मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल उम्र 47 साल और उनके पति कृष्णा पटेल उम्र 48 वर्ष के रुप में हुई है। दोनों अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले. जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को खबर दी गई
सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. बेटे की असमय मौत से पति-पत्नी गहरे सदमे में थे और बताया जा रहा है कि इसी मानसिक आघात के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है. मौत की असल वजह का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

एक कॉल के बाद युवती ने किया सुसाइड, हेडफोन ने उलझाई आत्महत्या की गुत्थी

जांजगीर-चांपा से ही एक और दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां नवागढ़ ब्लॉक के घुठिया गांव में 21 साल की युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना से पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 9 बजे सुनीति पटेल ने अपने घर में लगे सीलिंग पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली. परिजनों ने जब युवती को पंखे से लटकते देखा तो उसे जिन्दा समझकर फौरन नीचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के समय युवती के कान में हेडफोन लगा हुआ था. जिससे शक जताया जा रहा है कि वह किसी से बात करते हुए यह कदम उठा सकती है.
हालांकि खुदकुशी के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. परिजन सदमे में हैं और घर में मातम पसरा हुआ है. मृतिका की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. खबर लिखे जाने तक पामगढ़ पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी. पुलिस के पहुंचने के बाद ही पूरे मामले की जांच शुरु होगी और खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB