कानून को ‘नॉकआउट’ पंच, बाइक बेची तो मालिक ने युवक को सरेराह नग्न कर सड़क पर पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई बर्बरता, वीडियो से मचा हड़कंप
A knockout punch to the law: The owner stripped the young man naked and beat him on the street after he sold his bike; the brutality went viral on social media, and the video caused a stir.
कोरबा : छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए ‘मॉब जस्टिस’ का एक विचलित करने वाला मामला सामने आया है. दर्री थाना क्षेत्र के कावेरी विहार कॉलोनी में एक युवक को नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया. सोशल मीडिया पर इस बर्बरता का वीडियो आग की तरह फैल रहा है. बाइक मालिक ने युवक को सिर्फ इसलिए ‘नॉकआउट’ करने की कोशिश की क्योंकि उसने बाइक चोरी कर बेच दी थी.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक एनटीपीसी कावेरी विहार कॉलोनी के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, उसकी पत्नी आसपास के अधिकारियों के घरों में घरेलू काम करती है. पीड़ित युवक बाइक मांग कर ले गया और शराब की लत के चक्कर में उसे ठिकाने लगा दिया. जैसे ही बाइक मालिक को पता चला. उसने अपना आपा खो दिया और युवक के कपड़े उतारकर उसे बीच सड़क पर बुरी तरह से पीटा. और जब यह ‘मैच’ चल रहा था. लोग बीच-बचाव करने के बजाय वीडियो बनाने में मशगूल रहे.
मारपीट के दौरान उसके कपड़े उतरवाकर उसे नग्न हालत में सड़क पर दौड़ाया गया. जो मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
यह पूरी घटना किसी हिंसक खेल से कम नहीं थी. जहां नियमों की धज्जियां उड़ा दी गईं. आरोपी मालिक ने खुद ही ‘रेफरी’ बनकर युवक को सजा देना शुरु कर दिया. हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी दर्री थाना पुलिस के पास अब तक कोई नहीं पहुंचा. न तो पीड़ित ने अपनी चोटों का हिसाब मांगा और न ही बाइक मालिक ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
पुलिस से मिले सूत्रों के मुताबिक सोशल मीडिया के जरिए मारपीट के वीडियो की जानकारी मिली है. फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस टीम वीडियो के आधार पर आरोपियों और पीड़ित की पहचान करने की कोशिश कर रही है. कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है.”
बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक सप्ताह पुरानी है. जिसका वीडियो अब सामने आया है. दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



