दरिंदगी का शिकार बनी महिला, पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर महिला से लिए पैसे और बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

A woman fell victim to sexual assault; the accused took money from her and engaged in sexual relations under the pretext of helping to get her husband released from jail. The accused has been arrested and sent to prison.

दरिंदगी का शिकार बनी महिला, पति को जेल से छुड़ाने का झांसा देकर महिला से लिए पैसे और बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके पति को जेल से जमानत पर बाहर निकलवाने का भरोसा देकर कथित रूप से पैसे लेने और शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला का पति किसी अन्य मामले में जेल में बंद था. इसी दौरान भटगांव क्षेत्र का रहने वाला आरोपी महिला के संपर्क में आया. आरोप है कि आरोपी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसके पति को जेल से जमानत पर बाहर निकलवा देगा.
महिला का आरोप है कि पति को जेल से छुड़ाने का भरोसा देकर आरोपी ने उससे पैसे भी लिए. इसी दौरान आरोपी ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए. महिला के मुताबिक आरोपी लगातार उसे उसके पति को जमानत पर बाहर निकलवाने का भरोसा देता रहा.
हालांकि आरोपी महिला के पति को जमानत पर बाहर नहीं निकलवा सका. बाद में महिला का पति किसी तरह जमानत पर जेल से बाहर आया इसके बाद महिला ने भटगांव थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत में महिला ने आरोपी पर झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और पैसे लेने का आरोप लगाया. शिकायत मिलने के बाद भटगांव पुलिस ने मामले की जांच शुरु की और महिला की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb