नेशनल हाईवे 130 सी धवलपुर के पास सड़क में दिखा तेंदुआ, इधर कुत्ते ने डेढ़ साल के मासूम को नोचा, लहूलुहान देखकर बिलख पड़ी मां

A leopard was spotted on the National Highway 130C near Dhawalpur. A dog attacked a one-and-a-half-year-old child, leaving his mother inconsolable.

नेशनल हाईवे 130 सी धवलपुर के पास सड़क में दिखा तेंदुआ, इधर कुत्ते ने डेढ़ साल के मासूम को नोचा, लहूलुहान देखकर बिलख पड़ी मां

दुर्ग : दुर्ग जिला के जंजगिरी गांव में आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण परेशान हैं. हाल ही में एक भयानक घटना सामने आई है. जिसमें घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों ने हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा खेलते समय अचानक एक कुत्ते के झपटे का शिकार हो गया. कुत्ते ने बच्चे के चेहरे को कई जगहों पर नोच डाला. जिससे वो लहूलुहान हो गया. चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े. लेकिन तब तक बच्चा ज़मीन पर गिर चुका था. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने फौरन बच्चे को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बच्चे के चेहरे पर गंभीर घावों को देखते हुए 5-6 टांके लगाए.
घायल बच्चे के पिता ने बताया कि गाँव में आवारा कुत्तों का आतंक आम बात हो गई है. पिछले कुछ महीनों में कम से कम पाँच लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो चुके हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों की तादाद बढ़ती जा रही है और स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. इस कारण बच्चे और बुजुर्ग लोग घर के बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

गरियाबंद : मैनपुर गरियाबंद मुख्यमार्ग नेशनल हाईवे 130 सी में बीते रात धवलपुर राईस मिल के पास सड़क के बीचों बीच तेंदुआ दिखाई दिया. इस दौरान मैनपुर के दुर्गा ज्वेलर्स के मालिक राजू सोनी अपने कार में मैनपुर आ रहे थे. उन्होंने यह तस्वीर को अपने मोबाइल कैमरे में कैदकर लिया. सड़क के बीचों बीच तेंदुआ की खबर से लोगों में हलचल मच गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t