शादी के एक महीने बाद पति को आधी रात आया झटका, नर्स पत्नी ने लगाया इंजेक्शन, मौत, नवविवाहिता के खिलाफ लगा गंभीर आरोप

A month after marriage, the husband got a shock at midnight, nurse wife gave him an injection, he died, serious allegation against the newlyweds

शादी के एक महीने बाद पति को आधी रात आया झटका, नर्स पत्नी ने लगाया इंजेक्शन, मौत, नवविवाहिता के खिलाफ लगा गंभीर आरोप

कोरबा : अभी एक महिना पहले ही तो संजय और ज्योति शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन पति की मौत हो गई. पत्नी पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसने पति को जहर का इंजेक्शन दे दिया था. वहीं पत्नी अपने ऊपर लगाए गए इल्जाम का खंडन करते हुए कहती है कि उसने तो उनकी जान बचाने की कोशिश की थी. मामला पुलिस के पास पहुंच गया है.
24 अप्रैल 2025 को संजय और ज्योति का दोनों परिवारों की रजा मंदी से विवाह हुआ. किसी एनजीओ में काम करने वाले संजय की पत्नी ज्योति निजी अस्पताल में नर्स के रुप में सेवाएं देती है. अचानक 16 मई की आधी रात को संजय की तबीयत बिगड़ गई. उसे कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से होते हुए मेडिकल कॉलेज कोरबा लाया गया. जहां उसकी मौत हो गई.
संजय के जीजा कुंवर प्रसाद मरावी बताते हैं कि उनके साले संजय की शादी ज्योति के साथ हर्षोल्लास के मध्य संपन्न हुई थी. दोनों के बीच अनबन की खबर के बीच पता चला कि संजय की तबीयत बिगड़ गई है. मेडिकल कॉलेज कोरबा में उसे बताया गया कि संजय के शरीर में जहर है. मृतक संजय के जीजा ने बताया कि घर के पास एम्पुल और सिरिंज भी मिला है. जीजा को शक है कि जो इंजेक्शन संजय को लगाया गया. वही उसकी मौत की वजह बना.
संजय की पत्नी ज्योति भी पुलिस कर्मियों को बयान देती दिखाई दी। उसने बताया कि उसके पति को झटका आया. तब उसने अपने पास रखा इंजेक्शन उसे लगाया. लेकिन तबीयत जब नहीं सुधरी तो अस्पताल ले आए. जहां उसकी मौत हो गई. जिले के कटघोरा निवासी संजय और ज्योति की शादी के एक महीने के अंदर ही इतनी बड़ी घटना का होना परिवार के लोगों को सशंकित कर गया है.
उनकी बातों से इशारा मिलता है कि शादी के बाद ही दोनों के बीच अनबन ही मौत की वजह है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. अब देखना होगा कि संजय की मौत की वजह कोई बीमारी है या उसकी पत्नी द्वारा दिया गया इंजेक्शन ही उसके लिए प्राण घातक बना.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB