ड्यूटी जा रही नर्स पर बाइक सवार बदमाश ने चाकू से किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, इलाके में सनसनी, दो आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

A nurse on duty was fatally attacked by a bike-riding criminal with a knife, hospitalized, causing a sensation in the area, two accused absconding, police engaged in search.

ड्यूटी जा रही नर्स पर बाइक सवार बदमाश ने चाकू से किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, इलाके में सनसनी, दो आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

कोरबा : सरेआम नर्स पर चाकू से हमला होने से शहर में हड़कंप मच गया है. घायल हालत में युवती अस्पताल पहुंची. जहां उनका इलाज जारी है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों को पकड़ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे. पूरी घटना सीएसईबी चौकी के अंतर्गत पंप हाउस डी बंगला रोड स्थित मंत्री के बंगले के पास पंचवटी मार्ग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10:30 बजे स्कूटी से 25 वर्षीय नर्स अस्पताल ड्यूटी जा रही थी. इस दौरान बाइक सवार बदमाश ने पीछे से युवती के पीठ पर चाकू से घोंपा और फरार हो गया. इसके बाद युवती ने परिचित को काॅल कर मदद के लिए बुलाई. चाकू पीठ पर दो इंच घुसा हुआ था. इसी हालत में वह अस्पताल पहुंची.
पीड़िता पंप हाऊस की रहने वाली है और निहारिका के समीप लैब में काम करती है. घटना की खबर मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों को पकड़ने पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.
दिनदहाड़े इस तरह की वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB