झरने के पास अज्ञात महिला का शव, 5 दिन के अंदर पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी पुणे से गिरफ्तार, पिता और दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट
Unidentified woman's body found near waterfall, police solved the case within 5 days, one accused arrested from Pune, father and friend killed her
कबीरधाम : 19 मार्च 2026 को रानीदहरा जलप्रपात के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने की खबर पर कबीरधाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की. मामले में थाना बोड़ला में अपराध क्रमांक 34/2026, धारा 103(1), 238(क), 61(2) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जांच के दौरान मृतिका जिला मुंगेली की निवासी पाई गई. इसके बाद देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल की भूमिका संदिग्ध पाई गई. पुलिस को जानकारी मिली हुई कि मुख्य आरोपी पुणे (महाराष्ट्र) में छिपा हुआ है. कबीरधाम पुलिस ने मुख्य आरोपी देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल को पुणे से गिरफ्तार कर कबीरधाम लाया। आरोपी से पूछताछ में पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ. जिसमें उसने अपने पिता केषव प्रसाद जायसवाल और सहयोगी मनोज पटेल के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया। उनके द्वारा बताया गया कि 16 मार्च को शाम 6 से 7 बजे के बीच हत्या किया था.
मृतिका सुखमती बैगा के साथ आरोपी का प्रेम संबंध था. समाज में बदनामी के डर से आरोपियों मृतिका को रानीदहरा जलप्रपात ले जाकर पत्थर से हमला कर हत्या की और सबूत छिपाने शव को झरने में फेंक दिया गया. कबीरधाम पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
आरोपी
1. देवेन्द्र प्रसाद जायसवाल पिता केषव प्रसाद जायसवाल, उम्र 26 साल निवासी दरवाजा, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)
2. केषव प्रसाद जायसवाल पिता पुसउ राम जायसवाल निवासी दरवाजा, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)
3. मनोज पटेल पिता सुमित पटेल, उम्र 32 साल निवासी निवासी दरवाजा, चौकी खुड़िया, थाना लोरमी, जिला मुंगेली (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



