वर्दी में पुलिस जवान ने पत्नी संग बनाई रील्स, सोशल मीडिया में जमकर वायरल, विभाग में मची हलचल, कप्तान का सख्त एक्शन, थाने से आरक्षक पहुंचा रक्षित केंद्र
A police officer in uniform made a reel with his wife, which went viral on social media, causing a stir in the department, and the captain took strict action. The constable arrived at the protected center from the police station.
बिलासपुर/मस्तूरी : पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाना एक आरक्षक को महंगा पड़ गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को थाने से हटाकर रक्षित केंद्र में अटैच कर दिया है. यह मामला बिलासपुर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक देवानंद कैवर्त ने पुलिस यूनिफॉर्म में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद इसे यूनिफॉर्म के दुरुपयोग और अशोभनीय आचरण माना गया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि पर सवाल उठने लगे. वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी कर आरक्षक देवानंद कैवर्त को मस्तूरी थाने से हटाकर रक्षित केंद्र, बिलासपुर अटैच कर दिया. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है. साफ है कि वर्दी की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



