दिन में ऑटो से रेकी फिर रात में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी, 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों से लाखों के सामान बरामद
A recce was carried out by auto during the day and then a theft was committed at a vacant house at night. Four accused were arrested by the police and goods worth lakhs were recovered from them.
बालोद/गुण्डरदेही : छत्तीसगढ़ के बालोद इलाके में सूने मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है. वह साजा से चोरी के ऑटो में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर रेकी करने में इस्तेमाल करते थे. फिर सूने मकान को टारगेट कर रात में चोरी की वारदात देते थे.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना गुण्डरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम ओटेबंद में प्रार्थी के एक मकान में रात को अज्ञात चोर ने बंद ताला को तोड़कर मकान में घुस गए. घर में रखे आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद रकम चोरी कर ले गया है.
अज्ञात आरोपी के पतासाजी के लिए थाना गुण्डरदेही और साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया. साथ ही घटना स्थल में डाग स्क्वाड को बुलाया गया. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्रमांक 358/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस दर्ज कर जांच में लिया गया है.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्रिनयन एप के जरिए सीसीटीवी कैमरा फुटेज हासिल कर टीम द्वारा बारीकी से एनालिसिस किया. इस दौरान संदिग्ध ऑटो में कुछ लोग दिखे जो घटना दिनांक समय पर मौजूद थे.
गुण्डरदेही से लेकर भिलाई तक लगे कई सीसीटीवी को खंगाला गया. जिसके बाद पुलिस ने भिलाई के आसपास कैंप किया. इस दौरान ऑटो का नम्बर प्लेट फर्जी होना पाया गया. 3 आरोपियों को निशानदेही कर उसे भिलाई से गिरफ्तार कर लिया गया. जिन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अब्दुल थाना जामुल क्षेत्र का निगरानी बदमाश है. जिसके खिलाफ अदालत से वांरट जारी होने से अपने मूल निवास स्थान को बदलकर छिपकर फरीद नगर सुपेला में रह रहा था. जो साजा जिला बेमेतरा से ऑटो चोरी कर उसी ऑटो में 4 आरोपी दिन में बालोद क्षेत्र मे रेकी करते थे. सूने मकान को टारगेट कर रात में चोरी करते थे. आरोपियों ने अन्य जिलो मे चोरी करना बताया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व में छावनी और जामुल में मारपीट, आर्म्स एक्ट, छेड़छाड़ और चोरी के जुर्म दर्ज हैं.
वारदात में इस्तेमाल 1 नग कटर, तीन पहिया ऑटो नम्बर CG04 MS 1464, चोरी के 3 मोटरसायकल भी बरामद किया गया है. जिसकी तस्दीक किया जा रही है.
आरोपियों का नाम और पता :-
1. अब्दुल वहिद उर्फ तलवार पिता अब्दुल हामिद उम्र 43 साल पता गुरूघासीदास नगर जामुल हाल सुपेला इमाम चौक जिला भिलाई जिला दुर्ग.
2. लितेश टण्डन पिता अंकलहा दास उम्र 30 साल पता- शारदा पारा कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग.
3. प्रेम शंकर साहू पिता संतोष साहू उम्र 24 साल पता शारदा पारा केम्प 2 थाना छावनी भिलाई जिला दुर्ग.
4. पीयुष कुमार नंदी उर्फ सत्यम पिता स्व सुबोतो कुमार नंदी उम्र 25 साल पता शारदा पारा कबीर कुटटी कैम्प 02 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग.
जप्त मशरुका
आरोपियो के कब्जे से सोने का छोटा लाकेट 10 नग दाना 3 ग्राम, सोने का बड़ा लाकेट चैन के साथ 16 ग्राम सोने का झुमका, 6 ग्राम जुमला वजनी 25 ग्राम कीमत 2,50000 रू और चांदी का पायल 16 नग कुल 380 ग्राम, चांदी का सिक्का 6 नग कुल कीमत 50000 कुल जुमला 3 लाख रुपये
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



