रील देखने की लत ने ली जान, बड़ी बहन ने मोबाइल छिपाया तो 10वीं की छात्रा ने खा लिया कीटनाशक दवा, मौत से परिवार में पसरा मातम

A reel-watching addiction claimed her life; a 10th-grade student consumed insecticide after her elder sister hid her mobile phone, leaving her family in mourning.

रील देखने की लत ने ली जान, बड़ी बहन ने मोबाइल छिपाया तो 10वीं की छात्रा ने खा लिया कीटनाशक दवा, मौत से परिवार में पसरा मातम

सरगुजा : सरगुजा जिले में एक 16 साल की नाबालिग लड़की को मोबाइल में रील देखने और गेम खेलने की आदत थी. जिससे घर वाले भी परेशान थे. 19 सितंबर की रात बड़ी बहन ने उसका मोबाइल छिपा दिया. जिससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया. इलाज के दौरान उसकी जान चली गई. यह मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम अंधला की रहने वाली राधिका यादव उम्र 16 साल अंधला हाईस्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा थी. तिमाही परीक्षा चल रही है. इसलिए मंझली बेटी उसे मोबाइल छोड़कर पढ़ने के लिए बोल रही थी. इसे लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ. बड़ी बहन सोनिया यादव उम्र 18 साल ने मोबाइल देने के बजाय उसे छिपा दिया. इससे गुस्से में आई छात्रा ने जहर खा लिया.
हालत बिगड़ने पर उसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां से रेफर किए जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल किया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है. पोस्टमॉर्टम के बाद छात्रा का शव परिजनों को सौंप दिया गया.
छात्रा के पिता समय लाल यादव ने बताया कि शुक्रवार (19 सितंबर) सुबह वे खेत में घास काटने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों बहनों में मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था। बड़ी बहन ने मोबाइल छिपा दिया तो राधिका ने चूहे मारने की दवा खा ली. समय लाल यादव ने कहा कि हर घर में मोबाइल को लेकर विवाद हो रहे हैं. मोबाइल बच्चों के लिए खतरनाक है.
विशेषज्ञों का कहना है कि मोबाइल और सोशल मीडिया के कारण किशोरों में तनाव और झगड़े बढ़ रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर माता-पिता और समाज को सावधानी बरतने और बच्चों पर निगरानी रखने की जरुरत का संकेत दिया है.
जा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t