भाजपा के पूर्व पार्षद की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटका मिला शव, युवा जिम ट्रेनर की मौत से परिवार में मचा कोहराम
The daughter of a former BJP councilor committed suicide by hanging herself; her body was found hanging in her room. The young gym trainer's death has caused a family uproar.
धमतरी : धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भाजपा की पूर्व पार्षद श्यामा साहू की बेटी और जिम ट्रेनर माया साहू उम्र 33 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस खबर से परिवार और उनके अधीन प्रशिक्षण लेने वाले युवा हैरान रह गए.
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रुप से धमतरी शहर के रामसागर पारा निवासी माया साहू रायपुर के रावतपुरा फेज-2 इलाके में किराए के मकान में रहती थीं और वहीं जिम सेंटर संचालित करती थीं. गुरुवार देर रात अपने रायपुर स्थित किराये के मकान में घर में फांसी लगाकर जान दे दी.
शुक्रवार सुबह माया जब जिम नहीं पहुंचीं तो उनकी सहेलियां उन्हें उठाने घर गई. वहां दरवाजा अंदर से बंद था. छत से खिड़की के रास्ते अंदर झांककर देखा तो माया फांसी के फंदे पर झूलती मिली. सहेलियों ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया.
धमतरी शहर की भाजपा की पूर्व पार्षद श्यामा साहू की बेटी थीं. मृतका के चाचा वामन साहू ने बताया कि माया रायपुर में अकेली रहती थीं और रोजाना की तरह जिम का संचालन करती थी. फिलहाल खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



