जाटू टोने के शक ने बनाया हत्यारा, बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा बेटा, बैगा की तलाश जारी

Suspicion of witchcraft led to murder; son stabs mother to death; son arrives at police station with blood-soaked axe; search continues for Baiga

जाटू टोने के शक ने बनाया हत्यारा, बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा बेटा, बैगा की तलाश जारी

बिलासपुर : बच्चों की तबीयत आए दिन बिगड़ने पर युवक ने बैगा गुनिया के पास जाकर झाड़ फूंक कराया. इसमें बच्चों की तबीयत नहीं सुधरी. इधर बैगा ने इसकी वजह युवक की मां को बताते हुए उसी पर जादू टोना का आरोप लगा दिया. इससे नाराज युवक ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में मृत मां की लाश छोड़कर खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सीधे चकरभाठा थाना पहुंच गया. पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर सरवानी निवासी विष्णु केंवट उम्र 38 साल खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा. उसकी हालत देखकर पुलिस ने पहले इत्मिनान से बिठाया. इसके बाद उससे सामान्य पूछताछ की. इसमें युवक ने बताया कि उसने अपनी मां मंटोरा बाई उम्र 60 साल की हत्या कर दी है. इसे सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी सकते में आ गए.
तत्काल थाने से जवानों को ग्राम सरवानी भेजा गया. वहां पर गांव की गली में मंटोरा बाई की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. इधर पुलिस की पूछताछ में विष्णु ने बताया कि वह अपने परिवार को लेकर अलग रहता है. उसकी मां अकेले पुराने घर में रहती है. विष्णु के बच्चों की तबीयत आए दिन खराब रहती है. उसने डॉक्टरों से इलाज कराया. इससे आराम नहीं मिलने पर उसने बैगा गुनिया के पास बच्चों को लेकर गया.
झाड़ फूंक के दौरान बैगा ने विष्णु को बताया कि उसकी मां मंटोरा बाई ही टोना-टोटका करती है. इस वजह से बच्चों की तबीयत ठीक नहीं हो रही है. इससे नाराज होकर उसने अपनी मां से बात की थी. उसने अपने बच्चों को छोड़ देने की गुहार भी मां से की थी.
इधर बच्चों की तबीयत ठीक नहीं होने पर उसने शुक्रवार की दोपहर फिर अपनी मां से विवाद किया. इसका विरोध करने पर उसने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया. मां की मौत होने के बाद वह खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर सीधा थाने आ गया। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि मंटाेरा बाई के पति अमरु केंवट की पहले ही मौत हो गई है. शादी के बाद उनके दोनों बेटे अपने परिवार को लेकर अलग रहते हैं. दाेनों बेटे अपनी मां पर जादू टोना का आरोप लगाकर रहते थे. पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है. साथ ही बेटे को मां के खिलाफ उकसाने वाले बैगा की जानकारी जुटाई जा रही है.
आरोपी
विष्णु कैवर्त्य पिता स्व अमरु कैवर्त्य उम्र 38 साल निवासी ग्राम सरवानी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t