नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने रखा 10000 का इनाम, पुलिस ने दुष्कर्मी गुलशन को 40 दिन बाद रायपुर से किया गिरफ्तार
A reward of 10,000 rupees has been announced for catching the accused of raping a minor. Police arrested the rapist Gulshan from Raipur after 40 days.
कांकेर/अंतागढ़ : आरोपी की पता-तलाश और गिरफ्तारी के लिए निखिल अशोक राखेचा (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार आशीष बंचोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़ के मार्गदर्शन और शुभम तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़ के पर्यवेक्षण में निरीक्षक रमेश जायसवाल थाना प्रभारी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया.
थाना अंतागढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास और सायबर सेल की मदद से आरोपी गुलशन निषाद उम्र 30 साल निवासी संजयपारा, अंतागढ़) को रायपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया. आरोपी को 19 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



