नवापारा में पुलिसकर्मी की पिटाई से सफाई कर्मचारी का हाथ फ्रैक्चर!, परिजनों-कांग्रेस पार्षदों ने किया दोषी आरक्षक पर कार्रवाई की मांग, नगर में बढ़ा आक्रोश
A sanitation worker's hand was fractured after being beaten by a policeman in Navapara. Family members and Congress councilors demanded action against the guilty constable, increasing anger in the city.
अभनपुर/गोबरा नवापारा : रायपुर जिला के गोबरा नवापारा नगर पालिका क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां सफाई कर्मचारी के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है. कर्मचारी के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है. पीड़ित कर्मचारी की बेटी ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है. जिससे मामला और अधिक तूल पकड़ता जा रहा है. जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है.
मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के सफाई कर्मचारी जुगे माचखंड के साथ गोबरा नवापारा थाने में पदस्थ आरक्षक हुलास साहू ने मारपीट की. जिससे जिससे जुगे माचखंड गंभीर रुप से घायल हो गया. खबर मिलते ही पीड़ित के परिजन, मोहल्ले के लोग और नगर पालिका के अन्य सफाई कर्मचारी थाना पहुंचे. इस मामले को लेकर कांग्रेसियों ने भी थाने में जमकर प्रदर्शन किया और दोषी आरक्षक पर कार्रवाई की मांग की. कर्मचारियों ने एकजुट होकर पुलिस थाना का घेराव किया.
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह आरक्षक हुलास साहू पीड़ित को नाली सफाई के बहाने थाने लेकर आया था. इसी दौरान चोरी की एक घटना के बारे में पूछताछ करते हुए उसके साथ मारपीट की. परिजनों का आरोप है कि पूछताछ के नाम पर बेरहमी से उसकी पिटाई की गई. जिससे जुगे माचखंड गंभीर रूप से घायल हो गया. पीड़ित के परिजन, मोहल्ले के लोग एवं नगर पालिका के अन्य सफाई कर्मचारी बड़ी तादाद में पीड़ित के साथ गोबरा नवापारा थाने पहुंचे और दोषी आरक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया.
इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के अध्यक्ष राम यादव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने थाने पहुंचकर आरोपी आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आम जनता और कर्मचारियों के साथ इस तरह की मारपीट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी पुलिसकर्मी पर तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है. लेकिन अब तक आरोपी आरक्षक पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है. इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और पीड़ित को इंसाफ दिलाने की मांग तेज होती जा रही है.
इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी सफाई कर्मचारियों का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस प्रशासन की तरफ़ से इस पूरे मामले पर जांच के बाद उचित कार्यवाही की बात कही जा रही है. वहीं स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t




