पति को छोड़कर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को प्रेमी ने मंगलसूत्र से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, PM रिपोर्ट से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

A woman who had left her husband and was living in a live-in relationship was strangled to death by her lover with her mangalsutra, PM report reveals, accused arrested

पति को छोड़कर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को प्रेमी ने मंगलसूत्र से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, PM रिपोर्ट से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ : रायगढ़ जिला में  कोतरारोड़ पुलिस द्वारा महिला की संदिग्ध मौत के मामले में गंभीर जांच करते हुए हत्या का खुलासा किया गया है. 1 अप्रेल 2026 को जिंदल अस्पताल पतरापाली से धनेश्वरी विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी पोड़ीभाठा अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा की संदिग्ध मौत की खबर मिलने पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग कायम कर पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई. जांच दौरान मृतिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने मौत की वजह गले पर दबाव से दम घुटना बताते हुए इसे “होमीसाइडल” घोषित किया। जिससे मामला हत्या का उजागर हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका धनेश्वरी विश्वकर्मा किरोडीमल नगर के  1 अप्रेल 2026 को जिंदल अस्पताल पतरापाली में संदिग्ध मौत की खबर अस्पताली तहर्रिर के जरिए थाना कोतरारोड़ को मिली. जिस पर थाना कोतरारोड़ में मर्ग क्र. 17/26 धारा 194 बीएनएसएस दर्ज कर जांच पंचानामा कार्यवाही कर मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
जिसकी पीएमरिपोर्ट में मौत को “होमीसाइडल” लेख करते हुए पीएमकर्ता चिकित्सक ने मृतिका के गले में दबाब होने से दम घुटने की वजह से मृतिका की मौत होना बताया. यह मामला संदेहास्पद होने पर प्रशिक्षु डीएसपी एवं थाना प्रभारी कोतरारोड़ अजय नागवंशी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मामले की सूक्ष्मता से जांच की गई.
इस मामले में मृतिका के वारिसानों से पूछताछ में सामने आया कि धनेश्वरी विश्वकर्मा (मृतिका) की शादी मनोज विश्वकर्मा से हुई थी. जिनके तीन बच्चे हैं. करीब 4 साल पहले उसके पति से परेशान होकर मायके में रह रही थी. इसके बाद धनेश्वरी का विकेश से परिचय हुआ. दोनों एक दुसरे को पंसद करने लगे और करीब 4 साल से दोनों किरोडीमलनगर में पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे. धनेश्वरी विश्वकर्मा बीच-बीच में बीमार रहती थी. जिसका इलाज विकेश द्वारा कराया जाता था. करीब एक महिना पहले से धनेश्वरी ज्यादा बीमार थी. उसके पति के साथ तलाक का मामला चल रहा था. घटना दिनांक को विकेश धनेश्वरी के साथ था. प्राथमिक संदेह मृतिका के लिवइन पार्टनर विकेश चौहान पर जाने पर डीएसपी अजय नागवंशी ने संदेही विकेश से पूछताछ किया गया. काफी पूछताछ बाद विकेश ने धनेश्वरी के गले के मंगलसूत्र से गला घोटनें हत्या करने की बात कबूल किया.
आरोपी विकेश चौहान ने बताया कि वह धनेश्वरी का इलाज आरोपी करा रहा था. धनेश्वरी समय पर दवाई नहीं लेती थी. उसके पति के साथ तलाक नहीं होने के कारण दोनों विवाह नहीं कर पा रहा है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगडा विवाद होता था. 1 अप्रेल 2026 को विकेश की नानी उसके घर आयी थी. धनेश्वरी समय पर खाना नहीं बनाने की वजह से उसे विकेश डांटा. उसकी नानी को उसके घर छोड़कर वापस घर आया तो धनेश्वरी दवाई नहीं खाई थी. दोनों के बीच काफी झगड़ा विवाद हुआ. विकेश ने धनेश्वरी को 1-2 थप्पड़ मारा तो धनेश्वरी तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी कहकर घर जाने लगी. तब आरोपी विकेश धनेश्वरी के मंगलसूत्र को पीछे से पकड़कर खींचने लगा. धनेश्वरी गिर कर बेहोश हो गयी. उसके शरीर पर कोई हलचल नहीं हुआ. तब धनेश्वरी को जिंदल अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टर चेक किया और धनेश्वरी विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया. आरोपी ने मौत की असल वजह को छिपाने की कोशिश भी की.
मर्ग जांच के आधार पर थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 100/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर 7 अप्रेल 2026 को आरोपी विकेश कुमार बरेठ (26 वर्ष) निवासी भंवरमाल, थाना बम्हनीनडीह जिला जांजगीर-चांपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आरोपी
विकेश कुमार बरेठ उम्र 26 साल निवासी भंवरमाल, थाना बम्हनीनडीह जिला जांजगीर-चांपा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t