डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, घायल युवती वाहन छोड़कर फरार, इधर बंदर के बाइक पर कूदने से दंपती गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

A speeding car collided with a divider and overturned, with the injured woman fleeing the vehicle. Meanwhile, a monkey jumped on a bike, seriously injuring a couple; treatment is ongoing.

डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, घायल युवती वाहन छोड़कर फरार, इधर बंदर के बाइक पर कूदने से दंपती गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

बिलासपुर : शहर और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। एक ओर मंगला चौक से उसलापुर जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, वहीं दूसरी तरफ रतनपुर मार्ग पर अचानक बंदर के बाइक पर कूदने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए.
डिवाइडर से टकराकर पलटी कार
मिली जानकारी के मुताबिक मंगला चौक से उसलापुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार नम्बर CG 10 AY 3373 तड़के 4 से 5 बजे के बीच अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई. हादसे में कार चला रही युवती को मामूली चोटें आईं.
हादसे के बाद कार छोड़कर भागी युवती
चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के फौरन बाद युवती कार को मौके पर ही छोड़कर निकल गई. बताया जा रहा है कि वह कुछ दूरी तक पैदल गई और फिर एक युवक की बाइक पर बैठकर वहां से चली गई.
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केंवट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस वाहन के मालिक और हादसे के समय कार चला रही युवती की पहचान करने में जुटी हुई है. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

बंदर के अचानक कूदने से बाइक अनियंत्रित
रतनपुर : बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर लखराम के पास एक अलग हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोनी के बनियाडीह निवासी कन्हैया पाटले अपनी पत्नी के साथ किसी काम से रतनपुर गए थे और शाम को वापस घर लौट रहे थे. लखराम के पास अचानक सड़क किनारे से एक बंदर उनकी बाइक पर कूद पड़ा. इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया. हादसे में पति-पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आईं.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी. दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जरुरी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t