अनियंत्रित होकर पलटा पेट्रोल से भरा टैंकर, भीषण आग के बाद हुआ जोरदार धमाका, मचा हड़कंप, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

A tanker full of petrol overturned after going out of control, a massive explosion took place after a fierce fire, causing panic, driver-conductor saved their lives by jumping

अनियंत्रित होकर पलटा पेट्रोल से भरा टैंकर, भीषण आग के बाद हुआ जोरदार धमाका, मचा हड़कंप, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के सेमरिया गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जहां पेट्रोल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरा टैंकर आग की लपटों में घिर गया और जोरदार ब्लास्ट हो गया. घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. यह घटना पलारी थाना क्षेत्र की है.
बता दें कि हादसे में टैंकर चालक और परिचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली. दोनों को मामूली चोटें आई हैं. लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को घटना की जानकारी दी. खबर मिलते ही पलारी और गिधपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आग की चपेट में आने से लोगों को बचाने के लिए उन्हें सुरक्षित दूरी पर रोका. घटनास्थल पर बड़ी तादाद में ग्रामीण भी जुट गए थे. घटना का वीडियों भी सामने आया है. जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल टैंकर रायपुर से लवन की तरफ जा रहा था और उसमें बड़ी तादाद में पेट्रोल भरा हुआ था. इसी सडक़ से महानदी से रेत का परिवहन होता है. जिसकी वजह से इस क्षेत्र की सड़कों की हालत बदतर है. बताया जा रहा है कि अचानक टैंकर का संतुलन बिगड़ने से यह पलट गया. जिसकी वजह से चिंगारी उठते ही उसमें आग लग गई. फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया. घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और सनसनी फैल गई..
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t