आम तोड़ने पर नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, परिजनों ने लगे इंसाफ की गुहार, कलेक्टर और SP ने दिया कार्रवाई का निर्देश

A video of a minor child being brutally beaten for plucking mangoes has gone viral, with family members pleading for justice. The Collector and Superintendent of Police have ordered action.

आम तोड़ने पर नाबालिग बच्चे के साथ बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, परिजनों ने लगे इंसाफ की गुहार, कलेक्टर और SP ने दिया कार्रवाई का निर्देश

बलौदा बाजार : बलौदा बाजार जिले में एक मासूम बालक के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें अंबुजा अडानी सीमेंट कंपनी में कार्यरत सुरक्षा गार्ड बच्चे को उठाकर जमीन पर पटकते हुए दिख रहा है. वारदात के बाद पीड़ित बालक के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित के बड़े भाई कार्तिक साहू ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनका छोटा भाई आम तोड़ रहा था. तभी कंपनी के गार्ड ने उसे पकड़कर बेरहमी से जमीन पर पटक दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद उन्हें शिकायत दर्ज नहीं कराने की धमकी दी गई. जिससे परिवार डरा हुआ था. हालांकि बाद में उन्होंने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.
घटना में घायल बालक की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है. वहीं, पुलिस ने मामले में प्राथमिक सूचना दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद इस मामले में क्या कार्रवाई सामने आती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB