दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रायपुर से नरहरा वाटरफॉल आया युवक, 20 घंटे की तलाश के बाद लाश बरामद, इलाके में पसरा मातम
A young man from Raipur had come to Narhara Waterfall for a picnic with friends; his body was recovered after a 20-hour search, leaving the area in mourning.
धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले में स्थित नरहरा वाटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. 21 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसके शव को बरामद कर लिया गया है. साथ ही पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल कर रही है. घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. यह मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 नवंबर को रायपुर के कोटा इलाके का तोरण नायक उम्र 22 साल दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया. वो अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था. वाटरफॉल के किनारे नहाते समय तोरण का पैर फिसल गया. और 20 फिट नीचे पानी से भरे खाई में जा गिरा और डूब गया. गहरे पानी में डूबने के बाद लापता हो गया.
इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. खबर के बाद पुलिस की टीम गोताखोरों को लेकर घटना स्थल पर पहुंची और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरु किया. 30 नवंबर की शाम तक उसका कोई पता नहीं चला.
1 दिसंबर की सुबह एक बार फिर जब रेस्क्यू अभियान चलाया गया. तो 21 घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसकी लाश मिल गई. इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है. घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



