नवरात्र की रात दुर्गा पंडाल के पीछे युवक की हत्या, दोस्त ने धारदार हथियार से किया हमला, मचा हड़कंप, आरोपी से पूछताछ जारी
A young man was murdered behind a Durga pandal on the night of Navratri; his friend attacked him with a sharp weapon, causing a stir and questioning the accused.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां नवरात्र पर्व की सप्तमी की रात एक युवक को दुर्गा पंडाल के पास मौत के घाट उतार दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे और दुर्गा पंडाल के पीछे बैठे थे. तभी एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दूसरे की जान ले ली. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात करीब 10:30 बजे मोपका स्थित दुर्गा पंडाल के पीछे दिनेश कुमार सूर्यवंशी पिता भुवनलाल सूर्यवंशी उम्र 35 साल निवासी भाटापारा मोपका बैठा था. उसी समय कमलेश सूर्यवंशी पिता पुरुषोत्तम सूर्यवंशी उम्र 25 साल भी वहां पहुंचा. दिनेश और कमलेश मोहल्ले में एक साथ रहते थे। कमलेश उसे परेशान करता था. वहीं दिनेश सनकी मिजाज का है. दुर्गा पंडाल के पीछे दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई. तब दुर्गेश ने कमलेश पर धारदार हथियार से गले में हमला कर दिया. जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया.
वहीं हमले में युवक के घायल होने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए. उन्होंने गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया. लेकिन अस्पताल पहुंचते ही घायल ने दम तोड़ दिया. पुलिस इस घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस उससे पूछताछ कर हत्या के कारणों की जानकारी जुटा रही है. प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी युवक मानसिक रोगी है. जिसका इलाज सेंदरी स्थित मेंटल हॉस्पिटल में चल रहा है. आरोपी युवक ने बताया कि दुर्गेश उसे बार-बार परेशान करता था. उसे कई बार मना कर चुका था कि वो परेशान न करे. इसके बाद भी उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया. जिससे तंग आकर उसने धारदार हथियार से वार कर उसे मार दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस रात में आरोपी से पूछताछ कर हथियार बरामद करने और हत्या के वास्तविक कारण जानने में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



