पुरानी रंजिश में युवक की रॉड और कुल्हाड़ी से हत्या, खदान के पास दलदल में फेंका शव, पुलिस ने चार फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

A young man was murdered with a rod and an axe due to an old rivalry, his body was thrown in a swamp near the mine, police arrested four absconding accused

पुरानी रंजिश में युवक की रॉड और कुल्हाड़ी से हत्या, खदान के पास दलदल में फेंका शव, पुलिस ने चार फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना पुलिस ने एक महीने पहले हुए सुनील राव हत्याकांड में बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने मामले में फरार चल रहे चार और आरोपियों को जिला दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की रॉड और कुल्हाड़ी से हत्या कर शव को खदान के पास दलदल में फेंक दिया था. पुलिस ने पहले ही इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक19 जुलाई 2025 को भवानी नगर निवासी ललित राव ने अपने बेटे सुनील राव की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बेटे का मोहल्ले के ही राहुल यादव और ओम प्रकाश यादव से पुराना विवाद था. वारदात की रात करीब 9:30 बजे राहुल और ओम प्रकाश ने सुनील को खदान के पास खाली मैदान में घेर लिया और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की नीयत से रॉड व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में सिर, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई थी.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले मुख्य आरोपी राहुल यादव और ओम प्रकाश यादव को गिरफ्तार किया. पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि इस हत्याकांड में उनके चार अन्य साथी- शिव नारायण यादव, शिवा यादव, तरुण यादव और अरुण यादव भी शामिल थे.
घटना के बाद से ही ये चारों आरोपी फरार चल रहे थे. थाना खम्हारडीह की पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश में जुटी थी. सिविल और थाना पेट्रोलिंग के जरिए शहर और शहर के बाहर उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी. मंगलवार 6 अगस्त 2025 को पुलिस को खबर मिली कि चारों आरोपी दुर्ग में छिपे हुए हैं. पुलिस टीम ने दुर्ग पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों- शिव नारायण यादव उर्फ बडे (22), शिवा यादव उर्फ छोटे (21), तरुण यादव उर्फ नानचून (20), और अरुण यादव उर्फ छोटू (21) को हिरासत में ले लिया.
पूछताछ में चारों ने मिलकर सुनील राव की हत्या करने की बात कबूल की. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 103(2) और 3(5) के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. शिव नारायण यादव उर्फ बड़े पिता स्व संतराम यादव, उम्र 22 साल भवानी नगर, खम्हारडीह
2. शिवा यादव उर्फ छोटे पिता स्व संतराम यादव, उम्र 21 साल भवानी नगर, खम्हारडीह
3. तरुण यादव उर्फ नानचून पिता स्व कमलेश यादव, उम्र 20 साल भवानी नगर, खम्हारडीह
4. अरुण यादव उर्फ छोटू पिता स्व कमलेश यादव, उम्र 21 साल भवानी नगर, खम्हारडीह
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB