सड़क किनारे झाड़ियों में मिली युवक की लाश, 10 फीट नीचे खेत में मिली बाइक, हत्या या हादसा, मामले की जांच में जुटी फिंगेश्वर पुलिस
A young man's body was found in the bushes along the roadside, while his motorcycle was discovered in a field 10 feet below; the Fingeshwar police are investigating whether it was a murder or an accident.
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिला में फिंगेश्वर इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई. जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. घटनास्थल से करीब 10 फीट नीचे खेत में युवक की बाइक भी पड़ी मिली. हादसे की खबर पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. यह हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मृतक की पहचान सोनासिल्ली गांव निवासी 33 साल की तेजराम पटेल के रूप में हुई है. शुरुआती तौर पर मामला सड़क हादसे से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि हादसा किन हालात में हुआ. इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है.
नाइट ड्यूटी के लिए घर से निकला था युवक
मिली जानकारी के मुताबिक तेजराम पटेल रात में ड्यूटी करने के लिए घर से निकला था. इसके बाद सुबह सोनासिल्ली-लचकेरा मार्ग पर खपरी नाला के पास सड़क किनारे झाड़ियों में उसका शव मिला. युवक का शव झाड़ियों में फंसा हुआ था. जबकि उसकी बाइक सड़क से करीब 10 फीट नीचे खेत में पड़ी मिली. सोमवार सुबह करीब 8 बजे राहगीर ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. उन्होंने फौरन पुलिस को इसकी खबर दी. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
घटना की खबर मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. पुलिस ने मृतक की पहचान करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. ग्रामीणों के मुताबिक रात के समय क्षेत्र में काफी शीतलहर थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि रात के दौरान युवक की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी होगी.
हालांकि, युवक की मौत किन हालात में हुई और हादसे की असल वजह क्या है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



