कैफे में चाय पी रही युवती को जबरन Kiss, विरोध करने पर छात्रा और उसकी सहेली मारपीट, सिर-नाक पर चोट, घटना CCTV में कैद, आरोपी हेमंत गिरफ्तार
A young woman was forcibly kissed while drinking tea at a café; when she resisted, she and her friend were assaulted, sustaining injuries to the head and nose. The incident was captured on CCTV, and the accused, Hemant, has been arrested.
दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में पढ़ाई कर रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई है. चाय की टपरी पर दोस्तों के साथ बैठी छात्रा के पास पहुंचे युवक ने अचानक गला पकड़ा और जबरन गाल पर किस कर दिया. छात्रा ने आरोपी से बचने की कोशिश की. इस दौरान वह कुर्सी से नीचे गिर गई. शोर सुनकर दोस्त और सहेली बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपी ने सहेली से भी मारपीट कर दी. पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है.
चाय की टपरी पर हुई वारदात
मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बालोद जिले की रहने वाली पीड़िता स्मृति नगर में रहकर पढ़ाई कर रही है. उसने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी सहेली और दोस्तों के साथ मॉडल टाउन स्थित शनि मंदिर के पास चाय की टपरी पर बैठी थी.
इसी दौरान हेमंत छत्री वहां पहुंचा और अचानक दोनों हाथों से उसका गला पकड़ लिया. इसके बाद उसने जबरदस्ती उनके बाएं गाल पर किस कर दिया. पीड़िता ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की. लेकिन इस दौरान वह कुर्सी से नीचे गिर गई.
सहेली से भी की मारपीट
छात्रा के दोस्तों ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया तो उसने छात्रा की सहेली के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट कर दी. इस हमले में सहेली के सिर और नाक पर चोट आई. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
शोर मचाने पर पास बैठे बाकी लोग मौके पर पहुंचे. इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया. घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें आरोपी छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है.
शिकायत के बाद आरोपी हिरासत में
पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने हेमंत छत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
ASP मणि शंकर चंद्रा ने कहा कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर हेमंत छत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया. मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
आरोपी
हेमंत क्षत्रिय उम्र 23 साल निवासी इंदिरा नगर, गणेश मंच के पास, उड़ीया मोहल्ला, मॉडल टाउन, चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



