तहसील कार्यालय में ACB का बड़ा एक्शन, 35 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसीलदार और पटवारी गिरफ्तार, राजस्व विभाग में हड़कंप
ACB takes major action in Tehsil office, Naib Tehsildar and Patwari arrested for accepting bribe of 35 thousand, causing panic in the Revenue Department.
जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चाम्पा जिले के एंटी करप्शन ब्यूरो ने पामगढ़ तहसील कार्यालय में दबिश देकर नायब तहसीलदार और पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हांथ पकड़ा है. दोनों ने चोरभट्ठी धान खरीदी केंद्र प्रभारी से रिश्वत मांगी थी. नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपए रिश्वत की रकम लेते एसीबी के हत्थे चढ़ गए.
दरअसल कुछ दिन पहले पामगढ नायब तहसीलदार श्रीमती करुणा आहेर और उच्चभट्ठी पटवारी आयुष कुमार ध्रुव ने धान उपार्जन केंद्र चोरभट्टी का निरिक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था की बात कहकर केंद्र प्रभारी धीरेन्द्र कुमार कौशिक से रिश्वत मांगी गई थी. इस मामले की शिकायत के बाद एसीबी बिलासपुर की टीम ने जाल बिछा कर दोनों को रिश्वत लेते रंगे हांथो पकड़ा। रिश्वत में ली गई रकम बरामद कर एसीबी द्वारा दोनों के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है
सहायक अभियंता 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों विद्युत वितरण विभाग के सहायक अभियंता द्वारा खेत में ट्रांसफार्मर लगवाने के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी. किसान ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी. जहां एसीबी की टीम ने दीपका स्थित विद्युत वितरण विभाग के सहायक अभियंता को रंगे हाथों 50 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



