नाबालिग लड़की से बालविवाह और दुष्कर्म कर पीड़िता को भगाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेश को तामिलनाडू से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों से पीछे

Accused of child marriage and rape of a minor girl and then escaping, the police arrested the accused Naresh from Tamil Nadu and sent him behind bars.

नाबालिग लड़की से बालविवाह और दुष्कर्म कर पीड़िता को भगाने का आरोप, पुलिस ने आरोपी नरेश को तामिलनाडू से गिरफ्तार कर भेजा सलाखों से पीछे

बिलासपुर/सीपत : बिलासपुर जिले में सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग को बहला फुसलाकर बाहर ले जाने के आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने नाबालिग लड़की को बहा फुसलाकर विवाह किया. और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा. 
मिली जानकारी के मुतबिक थाना उटी जिला निलगिरीस राज्य तामिलनाडू से शून्य पर एफआईआर की कॉपी, थाना सीपत प्राप्त होने पर आरोपी नरेश कुमार के द्वारा पीडिता को नाबालिग जानते हुए ग्राम दर्राभांठा दुर्गा मंदिर में शादी कर नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाकर अपने साथ उटी ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सीपत में अपराध धारा 5(i), 5J(ii),6 पाक्सो एक्ट, 9 बाल विवाह प्रतिषेध अधि. दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
पुलिस ने नाबालिग लड़की को आरोपी से बरामद किया गया. इस मामले केके आरोपी नरेश कुमार भारद्वाज ने नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाया. और अपने साथ ले जाकर शारीरिक शोषण करना पाये जाने से मामले में धारा 137(2), 64(2)(एम) जोड़ी गई. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
नरेश कुमार भारद्वाज पिता द्वारिका प्रसाद भारद्वाज उम्र 23 साल निवासी ग्राम दर्राभाठा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ.ग.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t