छत्तीसगढ़ में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, FIR के बाद से फरार हेडमास्टर को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

Accused of molesting a minor student arrested in Chhattisgarh; headmaster absconding since FIR sent to jail on judicial remand

छत्तीसगढ़ में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, FIR के बाद से फरार हेडमास्टर को पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है. जहां एक सरकारी स्कूल की 7वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधान पाठक पर गलत तरीके से छूने (बैड टच) का गंभीर आरोप लगाया था. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था. लेकिन पुलिस की सक्रियता और सतर्कता से आरोपी को अब आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा ने साहस दिखाते हुए ये बात अपने परिवार को बताई थी कि स्कूल में प्रधान पाठक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया और ये बात जानकर परिजनों ने इस मामले की शिकायत वाड्रफनगर पुलिस चौकी में की. पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कराया. FIR दर्ज होते ही आरोपी स्कूल प्रधान पाठक फरार हो गया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने लगातार प्रयास जारी रखे और आखिरकार उसको पकड़ने में कामयाबी मिली. आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है.
इस मामले ने न केवल स्थानीय समुदाय को हिला कर रख दिया है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समाज में ऐसे अपराधों के प्रति सहनशीलता नहीं होनी चाहिए. इस तरह की घटनाएं समाज में बच्चों के प्रति सुरक्षा और संरक्षण के महत्व को उजागर करती हैं. ऐसे मामलों में तुरंत रिपोर्टिंग और उचित कानूनी कार्रवाई से ही हम समाज में बदलाव ला सकते हैं. बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति जागरुकता फैलाना बेहद जरुरी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t