पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का छापेमारी, कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भागे माफिया, दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जप्त

Administration raids illegal sand mining site in the Pitaiband Nursery area; mafia flee, abandoning their tractor-trolleys upon getting wind of the crackdown; dozens of tractor-trolleys seized.

पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में अवैध रेत खनन पर प्रशासन का छापेमारी, कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़ भागे माफिया, दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जप्त

राजिम : गरियाबंद जिला के महानदी तट पर लंबे समय से चल रहे कथित अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने राजिम के समीप ग्राम पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की. प्रशासन की टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद रेत खनन में शामिल लोग अपने ट्रैक्टर और ट्रॉलियां छोड़कर मौके से भाग निकले.
मिली जानकारी के मुताबिक, पितईबंद नर्सरी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध तरीके से रेत खनन किए जाने की शिकायतें सामने आ रही थीं. कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया. बताया जा रहा है कि कार्रवाई से बचने के लिए कुछ लोग ट्रॉलियां पलटकर भी मौके से फरार हो गए.
वहीं, अवैध खनन के लिए नर्सरी क्षेत्र में बड़ी तादाद में पेड़ों की कटाई किए जाने की बात भी सामने आई है. रेत खनन के चलते पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी और प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं. इसके साथ ही अवैध रेत उत्खनन से शासन को राजस्व का नुकसान होने की भी बात कही जा रही है.
फिलहाल प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जब्त वाहनों के बारे में आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में जांच के बाद अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?