पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए 8 बैंकों के साथ हुआ समझौता, किसानों को अब बिना किसी गारंटी के मिलेगा दो लाख तक कर्ज -आरबीआई
Agreement signed with 8 banks for the welfare of police personnel farmers will now get loan up to Rs 2 lakh without any guarantee RBI
शहीद परिवारों को मिलेगा ₹10 लाख से ₹50 लाख तक की सहायता राशि, 8 बैंकों के साथ हुआ समझौता
रायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए 8 प्रमुख बैंकों के साथ पुलिस सैलरी पैकेज के तहत समझौता (एमओयू) सरकार ने समझौता किया है. इस समझौते में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और आईडीबीआई बैंक शामिल हैं.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल को पुलिस कर्मियों के लिए सुरक्षा और सहयोग का एक मजबूत आधार बताया. उन्होंने कहा कि यह समझौता पुलिस विभाग के कर्मचारियों के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह समझौता न केवल पुलिस कर्मियों को आर्थिक रूप से सशक्त करेगा. बल्कि उनके परिवारों की जरुरत को भी पूरा करेगा. यह पहल छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन और पारदर्शिता की नीति को और मजबूत करेगी और पुलिस कर्मियों के कार्यक्षमता और मनोबल में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी.
इसमें सामान्य मृत्यु के मामलों में ₹1 लाख से ₹10 लाख तक की जीवन बीमा राशि, दुर्घटना में मृत्यु के मामलों में ₹10 लाख से ₹1 करोड़ तक की सहायता, स्थायी विकलांगता के मामलों में ₹30 लाख से ₹1 करोड़ तक और आंशिक विकलांगता के लिए ₹22.5 लाख से ₹1 करोड़ तक की बीमा राशि का प्रावधान शामिल है. बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए ₹4 लाख से ₹20 लाख तक और कन्या विवाह के लिए ₹5 लाख से ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध होगी. नक्सल हिंसा में शहीद होने वाले पुलिस कर्मियों के परिवारों के लिए ₹10 लाख से ₹50 लाख तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
मुख्यमंत्री साय महर्षि वाल्मीकि उत्सव मंडप में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर के महर्षि वाल्मीकि उत्सव मंडप में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए. मुख्यमंत्री साय ने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य पवन नन्दन जी द्वारा कही जा रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया. साय ने आचार्य पवन नन्दन जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उल्लेखनीय है कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन राम मंदिर परिसर में 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक किया जा रहा है. इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कथा के आयोजकों सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे.
किसानों को अब बिना किसी गारंटी के मिलेगा दो लाख रुपये तक कर्ज -आरबीआई
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बढ़ती महंगाई से किसानों को राहत देने के मकसद से बिना गारंटी के अब दो लाख रुपये तक का कर्ज उपलब्ध कराने की घोषणा की है. अभी यह सीमा 1.6 लाख रुपये है.
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौद्रिक नीति समीक्षा की जानकारी देते हुए बुधवार को कहा कि मुद्रास्फीति और कृषि में उपयोग होने वाले कच्चे माल की लागत में वृद्धि को देखते हुए गारंटी मुक्त कृषि ऋण की सीमा को 1.6 लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का फैसला किया गया है. आरबीआई ने कहा कि इस बारे में परिपत्र जल्द ही जारी किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



