महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप, शराबी हेडमास्टर सस्पेंड, इधर छात्रा से छेड़छाड़ मामले में आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Allegations of misbehavior with female staff members, alcoholic headmaster suspended; police arrested a teacher accused of molesting a student.
महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप, शराबी हेडमास्टर सस्पेंड
धमतरी : धमतरी जिला में मगरलोड विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला कमारिनमुड़ा के हेडमास्टर भोजराम कंवर को शराब के नशे में स्कूल आने और महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में डीईओ ने सस्पेंड कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच और शाला विकास समिति ने संकुल समन्वयक के जरिए नशे में स्कूल पहुंचना और महिला कर्मियों से अनुचित व्यवहार करने की शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद डीईओ अभय जायसवाल ने BEO रिपोर्ट के आधार पर छग सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबन आदेश जारी किया.
हेडमास्टर भोजराम कंवर को निलंबन अवधि तक जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा. इनका पूर्व में भी विवाद और कार्यशैली के चलते स्थानांतरण किया जा चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
छात्रा से छेड़छाड़ मामला, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
बिलासपुर/तखतपुर : तखतपुर पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 सितंबर 2025 को एक छात्रा ने थाना तखतपुर में शिकायत दर्ज कराई कि 21 सितंबर की शाम करीब 4 बजे वह ट्यूशन पढ़ने गई थी. इस दौरान शिक्षक दिलीप कुमार पटेल 40 साल पिता सेवकराम पटेल, निवासी जनकपुर रोड तखतपुर ने उसे अकेला पाकर गलत नीयत से बेड टच किया.
घटना से आहत छात्रा ने साहस जुटाकर मामले की जानकारी परिजनों को दी और थाना तखतपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर फौरन कार्रवाई करते हुए धारा 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया.
इस मामले को महिला संबंधी गंभीर अपराध मानते हुए तखतपुर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी दिलीप कुमार पटेल को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
वहीं इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में अभिभावकों ने भी चिंता जाहिर की है और आरोपी शिक्षक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. यह मामला एक बार फिर से महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



