खेत पर फसल की रखवाली करने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मृतक के परिजन को वन विभाग ने दी तात्कालिक सहायता राशि

An elderly man was trampled by an elephant while tending his crops in the fields; the Forest Department provided immediate relief to the deceased's family.

खेत पर फसल की रखवाली करने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मृतक के परिजन को वन विभाग ने दी तात्कालिक सहायता राशि

बलौदा बाजार : बारनवापारा वन क्षेत्र के हरदी में खेत पर फसल की रखवाली करने गए 68 साल के बुजुर्ग कनकुराम को हाथी ने कुचलकर मार डाला. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की खबर मिलते ही बलौदा बाजार वन मंडल के अधिकारी ने तुरंत संज्ञान लिया. मृतक के परिवार को तत्काल 25 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 22 अक्टूबर (बुधवार) शाम करीब 4 बजे मृतक अपने खेत की रखवाली के लिए जा रहे थे. कक्ष क्रमांक 108 के पास डीके जक्शन बेरियर के पास वहां तैनात बेरियर चौकीदार नंद कुमार ध्रुव द्वारा मृतक को आगे बढ़ने से रोका गया था. क्योंकि क्षेत्र में एक एकल (लोनर) हाथी का विचरण हो रहा था. चेतावनी के बावजूद मृतक आगे बढ़ गया. और बारनवापारा अभयारण्य के ग्राम बार के पास ग्राम हरदी निवासी कनकु राम पिता चमरु लाल उम्र 68 साल की मौत एक हाथी हमले में हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही हाथी मित्र दल एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आसपास के ग्रामीणों को सावधानी बरतने एवं हाथी से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी. घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वन विभाग द्वारा मृतक के परिजनों को तात्कालिक अग्रिम सहायता राशि 25000 रुपये प्रदान की गई. साथ ही स्थानीय ग्रामों में मुनादी करवा दी गई है और ग्रामीणों से आग्रह किया गया है कि हाथियों की गतिविधि वाले क्षेत्रों में अत्यधिक सतर्कता बरतें और किसी भी हालत में उनके पास न जाएं. वन विभाग द्वारा यह भी बताया गया है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्ती दल सक्रिय हैं
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t