बुजुर्ग ने युवती और उसके बच्चे को मारा चाकू, मां की मौके पर मौत बच्चे की हालत नाजुक, इलाके में फैली सनसनी, आरोपी जगन्नाथ गिरफ्तार
An old man stabbed a woman and her child, mother died on the spot, child's condition is critical, sensation spread in the area, accused Jagannath arrested
धमतरी/कुरुद : धमतरी जिले से एक बार फिर दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग ने चाकू मारकर महिला की हत्या कर दी. आरोपी ने पांच साल के बच्चे पर भी जनलेवा हमला किया है. घटना के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुष्पलता मारकंडे उम्र करीब 26 साल का पति पिछले 1 साल से जेल में है और महिला अकेली रहा करती थी. 23 अगस्त को रात करीब 8 बजे अचानक कुरुद के बड़े करेली चौकी क्षेत्र के अंतर्गत हसदा गांव में आरोपी जगन्नाथ उम्र 65 साल ने चाकू से हमलाकर पुष्पलता मारकंडे को मौत के घाट उतार दिया. वहीं महिला के पांच साल के बच्चे को भी चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया. वारदात के बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है.
आरोपी बुजुर्ग ने महिला पर चाकू से वार किया. जिससे महिला की मौत हो गई. वारदात के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को करेली चौकी से गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ अब महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. जिसके पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. और मामले की जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



