राजधानी में फिर मर्डर, आधी रात सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या, आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, अवैध सम्बंध के शक में कत्ल की वारदात की संभावना
Another murder in the capital, murder by hitting the head with a hammer at midnight, accused husband and wife arrested, possibility of murder due to suspicion of illicit relationship
रायपुर : राजधानी में एक और हत्या हो गई. माना कैंप इलाके के टेमरीगांव में बीती रात एक दंपत्ति ने एक युवक की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
माना पुलिस के मुताबिक रात डेढ़़ बजे पति करण बंजारे और उसकी पत्नी पुष्पा बंजारे उम्र 38 साल ने रात करीब 1.30 बजे शारदा विहार कॉलोनी में बनरसी निवासी संजय जांगड़े उम्र 36 साल के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी. इस हमले की वजह अभी साफ़ नहीं हुई है. इस वारदात की खबर एक दुसरे पड़ोसी माना कैंप 20 ब्लाक निवासी गोपाल चौधरी उम्र 53 साल ने रात 2.30 बजे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
रात्रि ड्यूटी पर तैनात महिला हवलदार को सूचक गोपालकर चौधरी ने खबर दी कि शारदा विहार कालोनी टेमरी गायत्री चक्रवर्ती के मकान में किराए से रह रहे लोग लडाई झगडा कर रहे हैं.
इस खबर पर पेट्रोलिंग टीम के साथ गायत्री चक्रवर्ती के मकान शारदा विहार कालोनी टेमरी पहुंची. तो देखा कि एक व्यक्ति मकान के आंगन में खून से लथपथ जमीन पर पड़ा हुआ है. इसके सिर तरफ लोहे की हथौडी थी .उस पर खून के धब्बे थे. वहां के किरायेदार करण बंजारे से पूछताछ की तो वह बताया कि उसकी पत्नी पुष्पा बंजारे पूर्व परिचित और रिश्तेदार संजय जांगडे को किसी वजह से लोहे की हथौडी से सिर पर मारकर हत्या कर दी है.
पुलिस 103 का जुर्म दर्ज कर पड़ताल कर रही है. पुलिस ने बताया कि मृतक इन्हीं के घर में किराए से रहता था और रिश्तेदार भी था. एक यह भी जानकारी मिली है कि करण और पुष्पा ने उसे आपत्तिजनक स्थिति में देखा था. और इसी गुस्से में जान ले ली.
यह घटना किसी विवाद या शक के आधार पर हुई पुलिस पड़ताल कर रही है. माना पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को मौके पर पकड़ लिया है. दोनों ने भागने की कोशिश नहीं की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



