आयुष्मान योजना कक्ष का हुआ विस्तार, फीडबैक के लिए लगी सुझाव पेटी, ग्रीन जीडीपी के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का मूल्यांकन शुरु करने वाला बना छग
Ayushman Yojana cell expanded, suggestion box installed for feedback, Chhattisgarh became the first to start evaluation of ecosystem for Green GDP
ग्रीन जीडीपी के लिए पारिस्थितिकी तंत्र का मूल्यांकन शुरु करने वाला देश का पहला राज्य बना छग
रायपुर : वन पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को ग्रीन जीडीपी के साथ जोड़ने की पहल शुरु करने वाला छग देश का पहला राज्य बन गया है. इस पहल के द्वारा पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के व्यापक मूल्य को मापकर छत्तीसगढ़ के सतत विकास में रेखांकित किया जाएगा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 विज़न और सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप विज़न डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है, जिसमें वन विभाग द्वारा संचालित पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं के मूल्यांकन की अवधारणा सम्मिलित की गई है। यह समग्र दृष्टिकोण राज्य में पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक प्रगति के बीच संतुलन बनाए रखने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है. जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए सतत और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
आयुष्मान योजना कक्ष का हुआ विस्तार, फीडबैक के लिए लगाई गयी सुझाव पेटी
रायगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर नए वर्ष की शुरुआत में ही चिकित्सा सुविधाओं की सभी लोगों को सुगम एवं सहज उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है. स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना की सुविधा के लिए सभी तलों (फ़्लोर ) में कक्ष का शुभारंभ 1 जनवरी 2025 को किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



