जशपुर जिला पंचायत की तीनों सीट हार गई भाजपा, बीजेपी का नहीं खुला खाता, BJP मंडल अध्यक्ष भी नहीं जीत पाए पंच का चुनाव
BJP lost all three seats of Jashpur District Panchayat, BJP's account was not opened, even BJP Mandal President could not win Panch election.
जशपुर : छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में भाजपा एक भी जिला पंचायत सीट जीतने में नाकाम रही. जिले की तीन जिला पंचायत सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा को तीनों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के नतीजे आ गए हैं. जशपुर में भाजपा को बड़ी हार मिली है. यहां बीजेपी जीत का खाता नहीं खोल पाई. क्षेत्र के तीनों जिला पंचायत सदस्य की सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है.
तीन जिला पंचायत सदस्य की सीट पर चुनाव हुआ. जिसमें 2 में कांग्रेस और एक में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. क्षेत्र क्रमांक 1 से भाजपा के बागी गेंदबिहारी सिंह, क्षेत्र क्रमांक 2 से कांग्रेस समर्थित आशिका कुजूर और क्षेत्र क्रमांक 3 से कांग्रेस समर्थित मोनिका टोप्पो ने जीत दर्ज की है.
भाजपा को एक और झटका तब लगा जब बगीचा भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक भी पंच का चुनाव हार गए. इस हार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है. जबकि कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी जीत का जश्न मनाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



