भाजपा का दबदबा कायम, 5 में 3 सीटों पर कब्जा, गोबरा बना चुनाव का सबसे चर्चित वार्ड, सरपंच पति को मिली करारी हार, कई मुकाबले रहे रोमांचक

BJP maintains dominance, winning 3 of 5 seats, Gobra becomes the most talked-about ward of the election, Sarpanch's husband suffers crushing defeat, many contests are exciting

भाजपा का दबदबा कायम, 5 में 3 सीटों पर कब्जा, गोबरा बना चुनाव का सबसे चर्चित वार्ड, सरपंच पति को मिली करारी हार, कई मुकाबले रहे रोमांचक

धमतरी/कुरुद : पंच उपचुनाव के नतीजों ने ग्रामीण राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। पांच वार्डों में हुए चुनाव में कहीं प्रचंड जीत देखने को मिली तो कहीं बेहद करीबी मुकाबले ने रोमांच बनाए रखा. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां ग्राम पंचायत गोबरा के परिणाम ने बटोरीं. जहां त्रिकोणीय मुकाबले में मतदाताओं ने कांग्रेस समर्थित महेश कुमार   साहू के पक्ष में फैसला सुनाते हुए सरपंच पति रामजी साहू को पीछे छोड़ दिया.
गोबरा बना चुनाव का सबसे चर्चित वार्ड, सरपंच पति को मिली हार
ग्राम पंचायत गोबरा के वार्ड नम्बर 8 का परिणाम पूरे उपचुनाव का सबसे चर्चित नतीजा बनकर सामने आया. त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस समर्थित महेश कुमार साहू ने 41 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. जबकि सरपंच श्रीमती मति साहू के पति रामजी साहू को 26 वोट मिले. तीसरे निर्दलीय प्रत्याशी टिकेश्वर नागरची को 8 वोट ही मिले.
चुनाव परिणाम ने गोबरा में कई राजनीतिक चर्चाओं को जन्म दे दिया है और इसे उपचुनाव का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है. इस परिणाम ने न सिर्फ स्थानीय राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा. बल्कि पूरे क्षेत्र में चुनावी चर्चाओं का केंद्र भी बन गया. वहीं अन्य वार्डों में भी मतदाताओं ने अपने-अपने अंदाज में जनमत व्यक्त करते हुए कई महत्वपूर्ण संदेश दिए हैं.
कुहकुहा में मानसिंग धुव को मिला मजबूत समर्थन
ग्राम पंचायत कुहकुहा के वार्ड नम्बर 4 में भाजपा समर्थित मानसिंग धुव ने 59 वोट हासिल कर जीत हासिल की. कांग्रेस समर्थित संजय गोंड को 35 वोट मिले. मतदाताओं ने स्पष्ट बहुमत के साथ अपना फैसला सुनाया.
चर्रा में रोमांचक मुकाबला, 5 वोटों से तय हुई जीत
ग्राम पंचायत चर्रा के वार्ड नम्बर 6 में सबसे करीबी मुकाबला देखने को मिला. भाजपा समर्थित लता नंदूलाल बैस ने 45 वोट हासिल कर कांग्रेस समर्थित तारामति पटेल को 40 वोटों पर रोकते हुए सिर्फ 5 मतों के फर्क से जीत दर्ज की.
सेमरा बी में आकाश सिन्हा की बड़ी जीत
ग्राम पंचायत सेमरा बी के वार्ड नम्बर 20 में कांग्रेस समर्थित आकाश कुमार सिन्हा ने 84 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की. भाजपा समर्थित उमेंद राम सिन्हा को 27 वोट मिले. यह पूरे उपचुनाव के सबसे बड़े जीत अंतर वाले परिणामों में शामिल रहा.
सिवनीकला में ओमप्रकाश डाण्डे पर जताया भरोसा
ग्राम पंचायत सिवनीकला के वार्ड नम्बर 9 में भाजपा समर्थित ओमप्रकाश डाण्डे ने 70 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. कांग्रेस समर्थित तीजू राम धृतलहरे को 55 वोट मिले.
परिणामों ने दिए कई राजनीतिक संकेत
सामने आए नतीजों ने ग्रामीण राजनीति की दिशा और जनमत की तस्वीर को भी साफ किया है. पांच वार्डों में हुए पंच उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बनाई. जबकि कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने 2 सीटों पर विजय हासिल कर अपनी मजबूत उपस्थिति का एहसास कराया. सबसे ज्यादा चर्चा गोबरा के त्रिकोणीय मुकाबले की रही. जहां मतदाताओं के फैसले ने कई राजनीतिक कयासों को नया मोड़ दे दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t