कोटवार पर सरकारी जमीन हड़पने का आरोप, कार्रवाई की मांग कर गुस्साए ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, घेराबंदी की वजह से सालों पुराने रास्ते प्रभावित
The Kotwar is accused of usurping government land. Angry villagers submitted a memorandum to the Collector demanding action. The blockade has affected age-old roads.
खैरागढ़ : ग्राम जालाबांधा के ग्रामीणों ने ग्राम कोटवार ईश्वर बंजारे पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने और पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है. ग्रामीणों का आरोप है कि कोटवार ने ग्राम पंचायत की एनओसी और ग्रामसभा की स्वीकृति के बिना गांव की निस्तार एवं चारागाह भूमि को कोटवारी सेवा भूमि के रूप में अपने नाम दर्ज करा लिया है.
ग्रामीणों का कहना है कि विवादित भूमि किसानों के खेतों और खेत तक पहुंचने वाले रास्तों के बीच स्थित है, जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है. उनका आरोप है कि जमीन की घेराबंदी की वजह से सालों पुराने रास्ते प्रभावित हुए हैं. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि गांव में पूर्व में एक कोटवार को 10 एकड़ सेवा भूमि दी जा चुकी है. ऐसे में वर्तमान कोटवार को दोबारा भूमि देने का कोई औचित्य नहीं है.
इस मौके पर विनोद चोपड़ा, संकेत कोठारी, दीनदयाल सिन्हा, नन्दूराम, प्यारेलाल, तुषार वर्मा, महेश गुप्ता, बृजलाल, रोहित वर्मा, रामदास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मामले की जांच कर अतिक्रमण हटाने और कोटवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



