बोलेरो पति-पत्नी से टकराकर खड़ी बाइक से टकराई, महिला की हालत नाजुक, राजिम में बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, बुजुर्ग का पैर कटकर अलग
Bolero collided with a couple and then hit a parked bike, woman is in critical condition, bike hit a cyclist in Rajim, old man's leg was cut off
बोलेरो पति-पत्नी से टकराकर खड़ी बाइक से टकराई, महिला की हालत नाजुक
देवभोग : देवभोग की शांत सड़कों पर सोमवार की सुबह एक बोलेरो ने ऐसा तांडव मचाया कि लोगों के रौंगटे खड़े हो गए. चिचिया गांव के रहने वाले एक पति-पत्नी बाइक से लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी. लेकिन हादसा यहीं नहीं रुका.
बोलेरो ड्राइवर इतने बेकाबू अंदाज में गाड़ी चला रहा था कि पहला हादसा करने के बाद भी ब्रेक नहीं लगाया. वह सीधा सड़क किनारे खड़ी एक दूसरी बाइक से जा भिड़ा. जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े चले आए.
हादसे में महिला को सिर में गंभीर चोट आई है. जिसे आनन-फानन में देवभोग अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. पति को भी हल्की चोटें आई हैं.
स्थानीय लोगों का कहना है कि बोलेरो की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि टक्कर के बाद बाइक कई फीट दूर जा गिरी. अब सवाल उठता है कि क्या देवभोग की सड़कें रेस ट्रैक बन चुकी हैं? पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. जबकि बोलेरो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
राजिम में बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, बुजुर्ग का पैर कटकर अलग
राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां मोटरसाइकिल सवार युवक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि हादसे में बुजुर्ग का पैर कटकर अलग हो गया है. हादसे की खबर मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. वहीं पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. पूरा मामला नगर पंचायत फिंगेश्वर का है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



