महासमुंद की कंपनी पर CGMSC ने लिया एक्शन, दवा में काले धब्बे पाए जाने पर नोटिस, पैरासिटामोल दवा की खेप में मिली गुणवत्ता की कमी

CGMSC took action against Mahasamund's company, notice issued after black spots were found in the medicine, lack of quality found in the consignment of paracetamol medicine

महासमुंद की कंपनी पर CGMSC ने लिया एक्शन, दवा में काले धब्बे पाए जाने पर नोटिस, पैरासिटामोल दवा की खेप में मिली गुणवत्ता की कमी

रायपुर : छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) ने महासमुंद स्थित 9M इंडिया लिमिटेड द्वारा सप्लाई की गई 2024 की कई खेपों में पैरासिटामोल 500 एमजी और 650 एमजी टैबलेट की गुणवत्ता में प्रथम दृष्टया कमी पाई गई है. निगम के दवा गोदामों और स्वास्थ्य इकाइयों से मिली शिकायतों के बाद वर्ष 2024 में निर्मित बैचों की जांच कराई गई है.
CGMSCL की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि संबंधित बैच की दवाइयों की गुणवत्ता में कमी है और उन पर काले धब्बे पाए गए हैं जो आम इंसान के उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं हैं. इसके बाद निगम ने आदेश जारी करते हुए कंपनी को नागरिकों के स्वास्थ्य सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सभी संदिग्ध बैच तत्काल दवा गोदामों और स्वास्थ्य संस्थाओं से वापस लेने और उसकी जगह गुणवत्तापूर्ण नई खेप उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.
साथ ही चेतावनी दी गई है कि अगर कंपनी ने तय शर्तों के मुताबिक कार्यवाही नहीं की. तो निविदा नियमों के मुताबिक कठोर कार्रवाई की जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t