कार शो रुम में लिफ्ट गिरने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया प्रबंधन पर लापरवाही और केस दबाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Employee dies after lift falls in car showroom, family accuses management of negligence and suppressing case, police start investigation

कार शो रुम में लिफ्ट गिरने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने लगाया प्रबंधन पर लापरवाही और केस दबाने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है. लिफ्ट गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई. घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के सरोना स्थित एमजी हेक्टर कार शोरूम की है. मृतक राज एस. राव के परिजनों ने कार शो रुम प्रबंधन पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया है. परिजनों ने शोरुम प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामले में डीडी नगर थाना पुलिस जांच कर रही है. 
मिली जानकारी के मुताबिक 3 अगस्त को सरोना स्थित कार शोरुम एमजी हेक्टर में रोज की तरह काम चल रहा था. इसी दौरान सेल्स कर्मचारी राज एस. राव लिफ्ट से नीचे उतर रहा था. तभी लिफ्ट टूटकर नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि लिफ्ट के नीचे राज एस. राव बुरी तरह से दब गया था। हादसे में दोनों पैर टूट गये थे और रीढ़ की हड्डी व सिर पर गंभीर चोट लगी थी.
शो रुम प्रबंधन ने आनन-फानन में कर्मचारी को पहले कोटा रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया. हालत नाजुक होने पर कर्मचारी को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में रेफर किया गया. 20 दिनों तक चले इलाज के बाद आज सुबह कर्मचारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
मृतक राज एस. राव के परिजनों ने कार शो रूम प्रबंधन पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाया. परिजनों ने मीडिया को बताया कि शो रुम प्रबंधन ने हादसे की खबर दिये बिना ही घायल को पहले कोटा में भर्ती कराया. फिर हालत नाजुक होने पर उसे देवेंन्द्र नगर में रेफर किया गया. प्रबंधन की लापरवाही से उनके बेटे की जान चले गई. परिजनों ने शोरुम प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
फिलहाल मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा है. परिजनों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है.
घटना रविवार 3 अगस्त शाम करीब 4 बजे की है. परिजनों ने थाने में बयान दर्ज कराया है कि राज शोरूम में कार्यरत राज कार को लिफ्ट से नीचे उतार रहा था. तभी वह अचानक लिफ्ट से गिर पड़ा. परिजनों का आरोप है कि शोरूम प्रबंधन ने इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी और सीसीटीवी फुटेज की मांग के बावजूद उन्हें हादसे का वीडियो भी नहीं दिखाया गया है. बाद में जो वीडियों दिखाया गया वो एडिटेड सीसीटीवी वीडियो दिखाया गया.
हादसे के बाद शोरूम प्रबंधन ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया था और उसका इलाज का भी खर्च कंपनी की तरफ से उठाया जा रहा था. वहीं, प्रबंधन ने कहना है कि कि थाने में साढ़े 4 मिनट का CCTV फुटेज भी उपलब्ध करा दिया गया है.
मृतक राज के परिजनों ने बताया कि परिवार में वे ही एकमात्र कमाने वाला है. उसके ऊपर छोटे भाई और माता-पिता की जिम्मेदारी है. राज के मौत की खबर मिलते ही परिवारजन सदमे में । माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या लिफ्ट के रखरखाव में लापरवाही बरती गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t