मां को फोन कर कहा- अलविदा, अब नहीं लौटूंगा, फिर इंद्रावती नदी में लगाई छलांग, रात भर तलाश करती रही SDRF, सुबह मिली लाश
Called his mother and said, "Goodbye, I won't return." Then he jumped into the Indravati River. The SDRF searched all night and found his body in the morning.
जगदलपुर : जगदलपुर शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित नए पुल से इंद्रावती नदी में कूदे 19 साल का युवक का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया. युवक ने सुसाइड से पहले अपनी मां को फोन कर ’अलविदा, जा रहा हूं… अब नहीं लौटूंगा’ कहा था और कॉल काट दी थी. यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक तरुण दास उम्र 19 साल केशहर में पदस्थ एक महिला आरक्षक का बेटा था. मंगलवार रात तरुण ने अपनी मां को फोन कर कहीं जाने और वापस न लौटने की बात कही. घबराई मां ने फौरन कोतवाली पुलिस को खबर दी. इसी दौरान पुलिस को इंद्रावती नदी में एक युवक के छलांग लगाने की खबर भी मिली.
खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस और नगर सेना की एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल से युवक का चप्पल और मोबाइल फोन बरामद हुआ. चश्मदीदों ने भी नदी में कूदने की पुष्टि की. रात ज्यादा होने और अंधेरे के वजह से सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आई. फिर भी देर रात तक तलाश जारी रही. बुधवार सुबह दोबारा सर्च शुरु किया गया. जिसके बाद शव नदी से बरामद कर लिया गया.
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में सुसाइड की वजह का खुलासा नहीं हो सका है. बताया गया कि तरुण की मां सीएसपी कार्यालय में पदस्थ हैं. जबकि पिता पुलिस विभाग में सैनिक के पद पर कार्यरत हैं. दोनों कई साल से अलग रह रहे थे. तरुण चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



