ड्यूटी के नाम पर धोखा, शादी का झांसा देकर महिला स्वास्थ्यकर्मी से सहयोगी ने लगातार दुष्कर्म कर जबरन कराया गर्भपात, आरोपी टुकेश गिरफ्तार
Cheating in the name of duty, colleague raped a female health worker continuously and forced her to have an abortion by promising marriage, accused Tukesh arrested
गरियाबंद/पाण्डुका : गरियाबंद जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहाँ एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने अपने ही सहयोगी टुकेश कुमार साहू पर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है. यह मामला अब पूरे देश का ध्यान खींच रहा है. इस अमानवीय कृत्य ने पीड़िता की मानसिक और शारीरिक स्थिति को झकझोर कर रख दिया.
पीड़िता की माने तो यह दर्दनाक सिलसिला वर्ष 2021 में शुरु हुआ. और फरवरी 2025 तक चला. जब कोरोना महामारी के दौरान दोनों एक ही स्वास्थ्य केंद्र में कोविड ड्यूटी पर तैनात थे. सहयोगी टुकेश कुमार साहू ने भरोसे और हालात का फायदा उठाकर महिला के साथ लंबे समय तक बार-बार शारीरिक शोषण किया.
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटनाक्रम वर्ष 2021 में कोविड ड्यूटी के दौरान शुरु हुआ और फरवरी 2025 तक चला. पीड़िता ने गर्भवती होने के बाद आरोपी द्वारा जबरन गर्भपात कराए जाने की बात भी कही है.
जब दर्द असहनीय हो गया. तब पीड़िता ने साहस दिखाया और पाण्डुका थाना जिला गरियाबंद में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टुकेश कुमार साहू को 5 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है.
पूरे राज्य से आवाज उठ रही है कि आरोपी को सख्त से सख्त सज़ा मिले. ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था में काम करने वाली अन्य महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. यह सिर्फ एक महिला की लड़ाई नहीं है. यह हर उस महिला की आवाज़ है जो सिस्टम में इंसाफ की उम्मीद रखती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



