घर के पास शराब पीने से मना करने पर युवकों ने शख्स की कर दी हत्या, शराबी ने टूटी कांच की बोतल से किया ताबड़तोड़ वार
Youths killed a man when he refused to drink alcohol near his house, drunkard attacked him with a broken glass bottle
दुर्ग : दुर्ग जिले के रिसाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक की हत्या कर दी गई. वारदात वार्ड क्रमांक 31 स्थित तालाब के पास बिजली के खंभे के पास हुई. जहां कुछ युवक शराब पी रहे थे. मृतक की पहचान मोहन ताम्रकर उर्फ मेकुरु के रुप में हुई है. ये पूरा मामला नेवई थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच मोहन ताम्रकर उम्र 45 साल वहां पहुंचा और शराब पी रहे युवकों को पीने से मना किया. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया. विवाद के दौरान डोमेन्द्र नामक युवक ने गुस्से में आकर कांच की बोतल तोड़ी और मोहन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. गंभीर रुप से घायल मोहन ताम्रकर की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर दी.
वारदात की जानकारी मिलते ही नेवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद आरोपी डोमेन्द्र मौके से फरार हो गया था. लेकिन पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर कुछ ही समय में उसे गिरफ्तार कर लिया.
वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि विवाद शराब पीने से रोकने को लेकर हुआ था. पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरु कर दी है और हत्या के मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में आक्रोश है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
मोहन के परिवार में पत्नी एक बेटा और एक बेटी है. बेटा मोहन के साथ ही मिस्त्री का काम करता था. परिवार में मोहन अकेला कमाने वाला व्यक्ति था. जिस वक्त हत्या हुई बेटा शुभम राजनांदगांव गया हुआ था. फोन पर खबर मिलने पर वह वापस लौटा और सीधा अस्पताल पहुंचा.
पुलिस मामले के शिवाजी चौक रिसाली निवासी आरोपी डोमेन्द्र के खिलाफ 103 (1) बीएनएस के तहत जुर्म कायम किया गया. आरोपी को वारदात के फौरन बाद पुलिस हिरासत में लिया गया. आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.



