छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार!, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का लगा आरोप
Chhattisgarh Congress MLA Baleshwar Sahu arrested by police, accused of abusing and threatening to kill
जांजगीर चांपा : जैजैपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को चांपा थाना पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार किया है. मामला उनके पड़ोसी चंद्रशेखर राठौर की शिकायत पर दर्ज किया गया था.
शिकायत के मुताबिक 10 जून को एसी और चिमनी की निकासी को लेकर शुरु हुए विवाद में विधायक ने राठौर के जीजा हेमंत राठौर से मारपीट की और वीडियो बना रहे मोबाइल को छीनकर डिलीट कर दिया। आरोप है कि विधायक ने सार्वजनिक रुप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और राठौर परिवार को घर छोड़ने पर मजबूर किया।
पुलिस ने 11 जून को विधायक के खिलाफ IPC की धाराओं 115(2), 329, 315 और 296 के तहत एफआईआर दर्ज की. जांच के बाद चांपा थाने में उनकी गिरफ्तारी की गई. हालांकि मामला जमानतीय होने के चलते उन्हें कुछ घंटों में जमानत पर रिहा कर दिया गया. गिरफ्तारी की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष को भी भेज दी गई है.
इस मामले में विधायक साहू ने भी पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी. जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. दोनों मामलों की पुलिस जांच जारी है. यह पहली बार नहीं है जब विधायक साहू पर इस तरह का आरोप लगा है. सारगांव थाने में भी उनके खिलाफ पहले एक मारपीट का मामला दर्ज है. जो अदालत में लंबित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



