माफियाओं की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रशासन की टॉर्च से टक्कर, अवैध रेत उत्खनन पर नवापारा में पनडुब्बी मशीन जप्त, 20 हाइवा रेत जब्त

Clash between the latest technology of mafia and the torch of administration, submarine machine seized in Navapara for illegal sand excavation, 20 Hiva sand seized

माफियाओं की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रशासन की टॉर्च से टक्कर, अवैध रेत उत्खनन पर नवापारा में पनडुब्बी मशीन जप्त, 20 हाइवा रेत जब्त

नवापारा-राजिम : रायपुर जिले में रेत माफियाओं पर नकेल कसते हुए प्रशासन और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है. ग्राम पारागांव (नवापारा क्षेत्र) में पाबन्दी के बावजूद नदी के बीच से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था. टीम ने मौके से पनडुब्बी मशीन, चेन माउंटेन और 20 हाइवा रेत को जब्त किया है.
बरसात में नदियों में पानी भर गया तो रैम बनाना मुश्किल हो गया. अब साधारण आदमी तो यही कहेगा रुक जाओ भाई, कानून है.. लेकिन रेत माफिया ने कहा कानून की चिंता मत करो. जुगाड़ यूनिवर्सिटी से नया कोर्स किया है. बबोट पर मशीन चढ़ाई. पाइप नदी में डाली और शुरु हो गया पानी के अंदर से रेत चूसने का धंधा..
दिन के उजाले में पूरा माहौल ऐसे रहता जैसे गांव में कोई शादी ब्याह हो. सब सामान्य, सब सादा.. लेकिन रात होते ही चेन माउंटेन और हाइवा निकलते. और महानदी का सीना छलनी होने लगता. पंचायत और जनप्रतिनिधि इस खेल को देख रहे थे. लेकिन शायद उनके चश्मे रात में काम नहीं करते.
1 सितंबर को आखिरकार प्रशासन को भी लग गया कि माफिया टेक्नोलॉजी में उनसे दो कदम आगे निकल चुके हैं.
गौरतलब है कि एनजीटी के आदेशानुसार 15 जून से 15 अक्टूबर तक नदी-नालों से रेत उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है. बावजूद इसके रेत माफिया धड़ल्ले से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे. रात के अंधेरे में पनडुब्बीनुमा मशीन और बोट के जरिए नदी के बीच से रेत निकाली जाती थी. फिर पाइपलाइन से किनारे पर डंप कर चेन माउंटेन और हाइवा के जरिए परिवहन किया जाता था.
अभनपुर एसडीएम रवि सिंह के निर्देश पर नवापारा तहसीलदार विक्रांत सिंह राठौर मौके पर पहुंचे. खनिज विभाग की टीम में डिप्टी डायरेक्टर प्राची अवस्थी, खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा, सहायक खनिज अधिकारी उमेश भार्गव, निरीक्षक जागृत गायकवाड, हेलेंद्र स्वर्णपाल, सुपरवाइजर डी.के. साहू, वाहन चालक दिनेश तिवारी सहित 5 पुलिसकर्मी शामिल रहे.
टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद नदी के दूसरे घाट पर छिपाई गई पनडुब्बी मशीन को बरामद कर थाने भेजा. वहीं, चेन माउंटेन को भी तस्करों ने छिपाने का प्रयास किया था. लेकिन टीम ने उसे ढूंढ निकाला. मौके से 20 हाइवा रेत भी जब्त की गई है. और वो पनडुब्बी मशीन बरामद की गई. जिसे माफिया ने 1 किलोमीटर दूर छुपा रखा था.
स्थानीय लोगों के मुताबिक रेत तस्कर लंबे समय से इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे थे और दिन के उजाले में सब कुछ सामान्य दिखाने के लिए मशीनें और गाड़ियां अलग-अलग जगह छुपा दी जाती थीं. समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी और माफिया अगली टेक्नोलॉजी शायद ड्रोन से रेत उत्खनन की तैयारी कर रहे होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t