कॉलेज प्रिंसिपल के साथ बदसलूकी, तोड़फोड़ कर प्रचार्य को जूते की माला पहनाने की कोशिश, 2 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी
College principal assaulted, vandalized, attempted to garland him with shoes; two suspects arrested; search continues for absconding suspects
दुर्ग/भिलाई : भिलाई शहर के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व छात्रों और उनके साथियों ने प्राचार्य के कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ की. और शासकीय दस्तावेजों को फाड़कर उन पर स्याही भी फेंक दी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी डॉ विनय शर्मा प्राचार्य कल्याण महा विद्यालय ने शिकायत किया कि 9 दिसंबर 2025 को कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 भिलाई नगर के प्राचार्य कक्ष में परीक्षा का फॉर्म परीक्षण और हस्ताक्षर का कार्य चल रहा था. तभी महाविद्यालय के पूर्व छात्र आकाश कनौजिया और उसके साथी दीपक पाल, आनंद यदु, नितेश गुप्ता, आशीष कालो, भौमित पटेल, अंशुल शर्मा एवं अन्य छात्र नारेबाजी करते हुए महाविद्यालय के अंदर प्रवेश कर प्राचार्य के टेबल के काँच को तोड़ दिया। टेबल पर रखे शासकीय दस्तावेज को उठाकर फेंक दिया और उस पर स्याही डालकर खराब कर दिया. जिससे शासकीय दस्तावेज की क्षति हुई और जूते का माला बनाकर प्राचार्य को पहनाने का प्रयास कर रहे थे. साथ ही प्राचार्य के नेम प्लेट पर स्याही पोत कर उसे विरूपित कर कार्यालय के अंदर धक्का मुक्की करते हुए उपद्रव किया गया.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में धारा 191(2), 221, 296, 324(1), 61(2) बी.एन.एस के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपियों की पता तलाशी की गई. मामले में शामिल 2 आरोपी (1) दीपक पाल पिता हौसला पाल उम्र 23 साल और (2) हरदीप पात्रे पिता महावीर पात्रे उम्र 22 साल को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपी
1. हरदीप पात्रे 22 साल स्मृति नगर
2. दीपक पाल उर्फ दीपू 23 साल शंकरपारा सुपेला
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



