नाबालिग के साथ मिलकर रची कत्ल की साजिश, युवक को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Conspiracy of murder hatched with a minor youth stabbed to death two accused including a minor arrested

नाबालिग के साथ मिलकर रची कत्ल की साजिश, युवक को चाकू घोंपकर उतारा मौत के घाट, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव : कानून में नाबालिग को मिलने वाली राहत से वाकिफ दो लोगों ने अपनी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए नाबालिग को हत्या के लिए उकसाया और बीते 17 सितंबर की शाम शहर के पेन्ड्री क्षेत्र में एक युवक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक के साथ नाबालिग की भी दुश्मनी थी. जिसका फायदा उठाकर इस हत्या की साजिश रची गई.
मिली जानकरी के मुताबिक आपसी रंजिश के चलते राजनांदगांव शहर के लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 17 सितंबर की शाम पेन्ड्री क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या के मामले को लेकर पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो अन्य लोगों पर कार्रवाई की है. पेंड्री अटल आवास क्षेत्र में बीते मंगलवार की रात पेन्ड्री निवासी कामता प्रसाद पटेल ऊर्फ जोगी की पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस मामले में लालबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज होने पर पुलिस ने मामले की जांच के दौरान एक नाबालिग साहित दो अन्य को गिरफ्तार किया है.
17 सितम्बर की शाम करीब 5 बजे पेण्ड्री निवासी नाबालिग बालक और उसके साथी द्वारा बजरंग बली मंदिर के पास चाकू से गोद कर एक युवक की हत्या की खबर मिली. जिसकी जांच के दौरान नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ पर किया गया. जिसमें नाबालिग द्वारा बताया गया कि कुछ महीने पहले शिवा साहू और विजय यादव उर्फ बाबा का कामता पटेल के साथ झगडा़ हुआ था. तब से उनके बीच में दुश्मनी चल रही थी. और नाबालिग का भी करीब दो महीने पहले मृतक के साथ लडा़ई-झगड़ा हुआ था. जिस वजह से शिवा साहू ने नाबालिग को बोला था कि तेरी उम्र कम है. तू कामता पटेल को चाकू से मार देना तेरा ज्यादा कुछ नहीं होगा. मैं तुझे छुडा़ लूंगा. जिसके बाद वह मौके की ताक में थे.
तभी 17 सितम्बर की शाम लगभग 5 बजे नाबालिग, विजय यादव के साथ पेण्ड्री बस्ती रोड किनारे मंदिर के पास बैठा था. तभी मृतक कामता पटेल उर्फ जोगी वहां आया और उसने विजय यादव को देखकर गाली-गलौच कर मारपीट करने लगा. तभी नाबालिग आरोपी ने गुस्से में अपने घर गया और वहां से बटन वाला चाकू जेब में रखकर मंदिर के पास पहुंचा और चाकू से कामता पटेल के पेट में और आरोपी विजय ने कामता के पीठ पर वार किया और वहां से फरार हो गए.
हत्या के इस मामले में आरोपी शिव साहू की पत्नी नलिनी साहू ने अपने परिजनों के साथ लालबाग थाने पहुंचकर अपने पति को हत्या के इस मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाया है. आरोपी की पत्नी ने कहा कि उसका पति ऑटो चालक है और घटना के वक्त वह घर पर ही था. वहीं इस पूरे मामले में आरोपी की पत्नी ने निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है.
हत्या की इस वारदात में पुलिस ने नाबालिग से हत्या में इस्तेमाल चाकू जब्त किया है. और नाबालिग के खिलाफ अपराध के सबूत मिलने पर उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया. वहीं इस वारदात में शामिल अन्य आरोपी विजय यादव उर्फ बाबा और शिवा साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
उपरोक्त कार्यवाही मे निरी नवरतन कश्यप, उप निरीक्षक गीतांजली सिन्हा, सउनि राजू मेश्राम, आर. राकेश घ्रुर्वे, राकेश ठावरे, कमल, फागू, मुकेश की सराहनीय भूमिका रही.
आरोपी 
विजय यादव उर्फ बाबा पिता स्व रामकिशोर उम्र 19 साल
शिवा साहू पिता स्व मनसूख लाल उम्र 23 साल
दोनो निवासी पेण्ड्री बस्ती आबादी पारा वार्ड न. 20 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb