कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की कन्वेयर बेल्ट से गिरकर दर्दनाक मौत, 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा, परिजनों ने जताया आक्रोश, 11 लाख मुआवजे की मांग

Contract worker died a painful death after falling from a conveyor belt, fell from a height of 20 feet, family expressed anger, demanded compensation of 11 lakh rupees

कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की कन्वेयर बेल्ट से गिरकर दर्दनाक मौत, 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरा, परिजनों ने जताया आक्रोश, 11 लाख मुआवजे की मांग

कोरबा : कोरबा में HTPS में एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर की कन्वेयर बेल्ट से गिरकर मौत हो गई. मृतक की पहचान सूरज गोस्वामी उम्र 26 साल के रुप में हुई है. जो मध्यप्रदेश के कटनी का रहने वाला था और दर्री में किराए के मकान में रहता था.
वहीं. शहर के सुभाष ब्लॉक स्थित पोस्ट ऑफिस के पास तेज रफ्तार कार ने खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी. इस हादसे में घर की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई.
पहली घटना दर्री थाना क्षेत्र के हसदेव थर्मल पावर प्लांट की है. मिली जानकारी के मुताबिक सूरज गोस्वामी पिछले डेढ़ साल से एमएस कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए सीएसईबी प्लांट के कन्वेयर बेल्ट सेक्शन में वेल्डर के रुप में कार्यरत था. ड्यूटी के दौरान वह कन्वेयर बेल्ट के मेंटेनेंस के लिए ऊपर चढ़ा था और वहां से 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे.
मृतक की मां मिथला देवी ने बताया कि सूरज परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और उसकी हाल ही में शादी हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यस्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे. जिससे यह हादसा हुआ.
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और वहां जमकर हंगामा किया. मामले को शांत करने के लिए प्रशासन और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. बातचीत के बाद संबंधित ठेकेदार ने 11 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई. जिसमें से 4 लाख रुपये की राशि परिजनों को मौके पर ही नगद दी गई.
परिजन अब स्थायी नौकरी और अन्य सहायता की मांग कर रहे हैं. वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर से औद्योगिक संस्थानों में श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

दूसरी घटना 
इधर, शहर के सुभाष ब्लॉक स्थित पोस्ट ऑफिस के पास एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी. जिससे एक मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. लेकिन हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दर्री थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB