ठेकेदार पर महिला मजदूर से छेड़छाड़ और पति को दी जान से मारने की धमकी, रिश्तेदार पर भी दबाव, महिला थाना में एफआईआर दर्ज, डर से सहमा परिवार
Contractor accused of molesting a female laborer and threatening to kill her husband, pressured a relative, FIR filed at women's police station, family terrified
रायपुर/नेवरा : छत्तीसगढ़ के नेवरा-तिल्दा क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला मजदूर ने ठेकेदार पर अश्लील हरकत, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायपुर में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता उम्र 26 साल ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ नेवरा-तिल्दा स्थित वकरंगी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करती है. उसके पति कंपनी में सुपरवाइजर हैं. जबकि वह मजदूरी का काम करती है. महिला का आरोप है कि कंपनी का ठेकेदार बसंत कुर्रे पिछले डेढ़ महीने से उससे अश्लील बातें करता था और मौके मिलते ही छेड़छाड़ करता था.
महिला के मुताबिक 1 मार्च 2026 की शाम ठेकेदार उसके घर पहुंचा. जहां उस समय उसका पति मौजूद नहीं था. आरोप है कि आरोपी ने जबरदस्ती उसे पकड़कर अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. डर की वजह से पीड़िता ने उस समय किसी को घटना की जानकारी नहीं दी.
पीड़िता ने बताया कि 3 अप्रैल 2026 को आरोपी ने उसे फोन करने के लिए कहा. रात में पति की मौजूदगी में स्पीकर पर कॉल करने पर आरोपी ने अश्लील बातें कीं और मिलने का दबाव बनाया. विरोध करने पर आरोपी ने खुद को प्रभावशाली बताते हुए पुलिस और राजनीति में पहुंच होने का दावा किया और दंपति को जान से मरवाने की धमकी दी.
शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी के भतीजे रिंकु कुर्रे ने भी पीड़िता के पति और एक परिचित को धमकाते हुए मामले में शिकायत न करने की चेतावनी दी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी के साथ हुई ऑडियो और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है. जिसे वह सबूत के तौर पर पेश करेगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी से पूछताछ नहीं हो सकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



