घर की बाड़ी में गांजा का पौधा उगाते पुलिस ने पति-पत्नी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 10 हजार रुपए के दो दर्जन से ज्यादा पौधे जब्त, NDPS एक्ट के तहत एक्शन

Police arrested a husband and wife red-handed while growing marijuana plants in their backyard, confiscating more than two dozen plants worth 10,000 rupees, and taking action under the NDPS Act.

घर की बाड़ी में गांजा का पौधा उगाते पुलिस ने पति-पत्नी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 10 हजार रुपए के दो दर्जन से ज्यादा पौधे जब्त, NDPS एक्ट के तहत एक्शन

राजनांदगांव : मुढिय़ा मोहारा क्षेत्र के एक गांव में गांजा का पौधा उगाते पुलिस ने एक दंपत्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा पौधे जब्त किए हैं. गांजा का पौधा लगाने के पीछे मकसद साफ नहीं हुआ है. दंपत्ति पर गांजा उगाने के लिए बाड़ी में छोटे स्तर पर खेती करने का भी आरोप है. मोहारा पुलिस चौकी मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोहारा क्षेत्र के कसारी में एक घर की बाड़ी में गांजा का पौधा होने की खबर पर पुलिस ने छापा मारा. पुलिस ने देवेन्द्र मुंजारिया और उसकी पत्नी तीजकुंवर मुंजारिया को 28 गांजा के पौधे के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि दंपत्ति ने जानबूझकर गांजा के पौधों को उगाया. इसके पीछे असली वजह को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है.
बाड़ी में पुलिस ने पौधा देखकर बकायदा गांव के पंचों और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी भी कराई. इसके बाद पौधों को जड़ समेत उखाडक़र जब्त किया गया. पुलिस ने पौधों की पहचान के लिए ग्रामीणों की मदद ली है. ताकि कानूनी कार्रवाई के दौरान पुलिस को सवालों का सटीक जवाब देने में आसानी होगी. जानकारी के मुताबिक गांजा के पौधों की कीमत करीब 10 हजार रुपए आंकी गई है. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(क) के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस को दंपत्ति के इस हरकत को लेकर अन्य अहम जानकारी भी मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t